Headlines

एसपी बोले-'अनुशासन-संवेदनशील पुलिसिंग पर जोर रहे':कैमूर पुलिस केंद्र का निरीक्षण, प्रशिक्षु सिपाहियों को दिए सेवा के मूलमंत्र




कैमूर पुलिस कप्तान ने शनिवार को पुलिस केंद्र, कैमूर परिसर का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने जिले में नवनियुक्त प्रशिक्षु सिपाहियों के चल रहे प्रशिक्षण कार्यक्रम की समीक्षा की और प्रशिक्षण व्यवस्था का जायजा लिया। एसपी ने प्रशिक्षण की गुणवत्ता को लेकर अधिकारियों को जरूरी दिशा-निर्देश भी दिए। पुलिस सेवा नौकरी नहीं, बड़ी जिम्मेदारी निरीक्षण के दौरान एसपी ने प्रशिक्षु सिपाहियों से संवाद किया। उन्होंने कहा कि पुलिस सेवा सिर्फ नौकरी नहीं है, बल्कि समाज की सुरक्षा और सेवा की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है। उन्होंने जवानों को अनुशासन, कर्तव्यनिष्ठा और ईमानदारी को पुलिस सेवा का आधार बनाने की बात कही। आम लोगों के साथ संवेदनशील व्यवहार की सीख एसपी ने प्रशिक्षुओं को आम जनता के साथ संवेदनशील और सम्मानजनक व्यवहार करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि पुलिसकर्मी कानून-व्यवस्था बनाए रखने के साथ लोगों की समस्याओं को समझने और उनकी मदद करने की जिम्मेदारी भी निभाते हैं। आधुनिक और व्यावहारिक प्रशिक्षण पर जोर एसपी ने प्रशिक्षण कार्य में लगे पुलिस अधिकारियों और उस्तादों के साथ बैठक की। उन्होंने निर्देश दिया कि प्रशिक्षु सिपाहियों को आधुनिक और प्रभावी तरीके से प्रशिक्षण दिया जाए। शारीरिक अभ्यास के साथ पुलिसिंग के व्यावहारिक और कानूनी पहलुओं पर भी विशेष ध्यान देने को कहा। कानून-व्यवस्था और अपराध से निपटने की तैयारी एसपी ने कहा कि प्रशिक्षण ऐसा हो, जिससे जवान भविष्य में कानून-व्यवस्था की चुनौती और विभिन्न प्रकार के अपराधों से प्रभावी तरीके से निपट सकें। उन्होंने प्रशिक्षुओं को पूरी सेवा अवधि में ईमानदारी, निष्ठा और जिम्मेदारी के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करने के लिए प्रेरित किया।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *