Headlines

छात्राओं से छेड़खानी के आरोप में प्रिंसिपल गिरफ्तार:छात्राओं को गोद बैठाने, गाल नोंचने और बाथरूम के गेट पर खड़े होकर ताक-झांक करने का आरोप




नवादा में शुक्रवार को अनंदपुर गांव स्थित उत्क्रमित मध्य विद्यालय के प्रिंसिपल महेश प्रसाद को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। उन पर छात्राओं से छेड़खानी और गलत व्यवहार करने के गंभीर आरोप लगे हैं। मामला सामने आने के बाद स्कूल परिसर में छात्रों और उनके परिजनों ने जमकर हंगामा किया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। छात्रों से बातचीत कर उन्हें शांत करवाया फिर स्कूल के प्रिंसिपल को थाने ले गई। छात्राओं ने आरोप लगाया है कि शिक्षक महेश प्रसाद उनके साथ गलत व्यवहार करते थे। छात्राओं के मुताबिक, शिक्षक कभी उन्हें गोद में बैठा लेते थे तो कभी उनके गाल छूते थे। आरोप यह भी है कि जब बच्चियां बाथरूम जाती थीं, तब शिक्षक उनके पीछे दरवाजे तक पहुंच जाते थे। छात्राओं का कहना है कि यह व्यवहार लंबे समय से चल रहा था। एक के शिकायत करने पर सामने आई बाकी लड़कियां दरअसल, एक छात्रा ने हिम्मत करके अपनी सहेली को प्रिंसिपल के किए गलत व्यवहार के बारे में बताया। इसके बाद एक-एक करके सभी बच्चियों ने अपनी आपबीती सुनानी शुरू कर दी। इसके बाद पता लगा कि टीचर सिर्फ एक बच्ची के साथ नहीं बल्कि स्कूल की दर्जनों लड़कियों के साथ ये कर चुके है। कई बच्ची तो 8वीं पास करके अब स्कूल से भी निकल गई है। इसके बाद शुक्रवार को स्कूल की सभी छात्राएं एक साथ मिलकर प्रिंसिपल के खिलाफ शिकायत की। मामला सामने आने पर अभिभावक और स्थानीय लोग स्कूल परिसर में जमा हो गए। उन्होंने जमकर हंगामा किया, जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। घटनास्थल से आई तस्वीरें…. छात्रा का गाल नोंचा, गोद में बिठाकर सिने पर रखा हाथ पीड़ित छात्रा ने बताया कि स्कूल में एग्जाम चल रहा है, हमारे स्कूल के टीचर अभी दूसरे स्कूल में ड्यूटी पर है। दूसरे स्कूल के टीचर हमारा एग्जाम लेने आए है। कल कोशन पेपर बटने के बाद मैं क्लास में पहुंची थी। जब मैं सर के पास पेपर लेने गई तो उन्होंने मेरा गाल नोंच लिया। इससे पहले भी कई लड़कियों के साथ सर ने ऐसा किया है। आज मेरे शिकायत करने पर सब सामने आ रही है। वहीं, दूसरी छात्रा ने बताया कि एक दिन मैं पानी पीने जा रही थी। सर के केबिन के पास से गुजरी तो उन्होंने मुझे अपने पास बुलाया। इसके बाद उन्होंने मुझे जबरदस्ती अपने गोद में बैठा लिया। इसके बाद मेरे सीने पर अपना हाथ भी रखा। पुलिस ने आरोपी प्रिंसिपल को जेल भेज दिया थाना प्रभारी उमाशंकर सिंह ने बताया कि एक नाबालिग छात्रा की शिकायत पर शिक्षक के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। इसके अलावा, तीन और लोगों ने भी पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। कुल चार लोगों ने इस मामले में शिकायत की है। एफआईआर दर्ज होने के बाद शिक्षक की मेडिकल जांच कराई गई और फिर उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस के मुताबिक, मामले की जांच चल रही है। छात्राओं और संबंधित लोगों से जानकारी ली जा रही है। जांच में सामने आने वाले तथ्यों और सबूतों के आधार पर आगे कार्रवाई की जाएगी। लगाए गए आरोपों की अभी स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है। वहीं, शिक्षा विभाग के डीपीओ स्थापना शिवकुमार वर्मा ने बताया कि विभाग को मामले की जानकारी मिल गई है और मुकदमा दर्ज हो चुका है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *