Headlines

मेरठ में 9 लड़ाकू विमानों ने करतब दिखाए:हिंडन से हॉक विमानों ने भरी उड़ान, एयर शो देखने पहुंचे 8000 से ज्यादा लोग




मेरठ में आज पहली बार भारतीय वायुसेना का एयर शो हो रहा है। शो में ‘सूर्यकिरण एयरोबैटिक टीम’ (SKAT) 9 हॉक MK-132 विमानों के साथ हैरतअंगेज करतब दिखा रही है। आसमान विमानों की गड़गड़ाहट से गूंज रहा है। इस रोमांचक शो को देखने के लिए बड़ी संख्या में स्कूली बच्चे पहुंचे हैं। 2 दिन चलने वाला एयरशो सुबह 10:30 बजे न्यू इंटीग्रेटेड टाउनशिप में शुरू हुआ। 9 विमानों ने गाजियाबाद के हिंडन एयरबेस से उड़ान भरी और एक ही फॉरमेशन में आसमान में करतब दिखाए। विमान कभी एक दूसरे से अलग हो गए तो कभी वर्टिकल और हॉरिजॉन्टल फॉर्मेशन में एक साथ उड़ते दिखे। विमानों ने हवा में लूप, बैरल रोल, उल्टी उड़ान और ‘डीएनए मैन्यूवर’ जैसे करतब दिखाए। इसके अलावा, हेलीकॉप्टर से एयर वॉरियर ड्रिल टीम और आकाशगंगा स्काई डाइविंग टीम भी आसमान में अपनी ताकत दिखाएंगी। करीब 2 घंटे के प्रदर्शन के बाद विमान वापस लौट जाएंगे। खास बात यह है कि सूर्यकिरण टीम में मेरठ के तीन स्क्वाड्रन लीडर शामिल हैं। इनमें से स्क्वाड्रन लीडर अमन गोयल और स्क्वाड्रन लीडर राहुल सिंह ने विमान उड़ाया, जबकि स्क्वाड्रन लीडर शरद गोयल ने जमीन (ग्राउंड) से शो का प्रबंधन संभाला। एयर शो देखने के लिए 10 से अधिक स्कूलों के छात्र, एनसीसी (NCC) और एनएसएस (NSS) कैडेट्स समेत करीब 7 से 8 हजार लोग मौजूद हैं। देखिए तस्वीरें.. सूर्यकिरण टीम क्या है? एयर शो से जुड़ी अपडेट जानने के लिए लाइव ब्लॉग से गुजर जाइए….



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *