Headlines

गयाजी- चंदौती में बिजली उपभोक्ताओं के लिए सोलर कैंप:बिजली बिल से लेकर नए कनेक्शन तक की शिकायतों का होगा समाधान, 17 अक्टूबर तक चलेगा अभियान




गयाजी जिले चंदौती प्रखंड में बिजली उपभोक्ताओं की सुविधा के लिए सेवा सेतु अभियान शुरू किया गया है। इसके तहत विशेष कैंप लगाया जा रहा है। कैंप में प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के तहत सोलर लगाने के लिए आवेदन लिए जाएंगे। साथ ही बिजली से जुड़ी शिकायतों का भी मौके पर निबटारा किया जाएगा। कैंप शनिवार से 17 अक्टूबर तक प्रतिदिन सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक आयोजित किया जाना है। बिजली विभाग से जुड़े अधिकारी और कर्मी कैंप में मौजूद रहेंगे। उपभोक्ता अपनी समस्या लेकर सीधे कैंप में पहुंच सकते हैं। उनकी समस्या को तत्काल दूर किए जाएंगे।
सोलर के लिए आवेदन की सुविधा यही नहीं प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के तहत घर की छत पर सोलर लगाने के इच्छुक उपभोक्ताओं के लिए कैंप में आवेदन की सुविधा रहेगी। उपभोक्ताओं को इस योजना से जुड़ी जानकारी भी दी जाएगी। आवेदन की प्रक्रिया और सोलर लगाने से संबंधित सहायता भी कैंप में उपलब्ध कराई जाएगी। बिल में गड़बड़ी है तो यहां करें शिकायत कैंप सिर्फ सोलर योजना तक सीमित नहीं रहेगा। किसी उपभोक्ता के बिजली बिल में गड़बड़ी है या विपत्र से जुड़ी कोई शिकायत है, तो वह भी कैंप में दर्ज करा सकता है। विभाग की ओर से शिकायतों के निराकरण की व्यवस्था की गई है। इसी तरह नए सर्विस कनेक्शन से जुड़ी समस्या वाले उपभोक्ता भी कैंप में अपनी शिकायत दे सकेंगे। कनेक्शन लेने की प्रक्रिया, आवेदन या उससे जुड़ी किसी परेशानी का समाधान कराने के लिए भी यहां संपर्क किया जा सकता है।
एक ही जगह मिलेगी बिजली से जुड़ी मदद अभियान का उद्देश्य उपभोक्ताओं को बिजली विभाग से जुड़ी अलग-अलग समस्याओं के लिए कार्यालयों के चक्कर लगाने से राहत देना है। इसके लिए कैंप में संबंधित पदाधिकारियों को उपलब्ध रहने का सख्त हिदायत दिया गया है। विभाग ने उपभोक्ताओं से अपील की है कि वे अपनी समस्या या शिकायत के साथ निर्धारित समय में कैंप में पहुंचें। सोलर योजना का लाभ लेने के इच्छुक लोग भी यहां आवेदन और आवश्यक जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। कैंप में बिजली से संबंधित विभिन्न समस्याओं के समाधान के लिए विभागीय स्तर पर कार्रवाई की जाएगी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *