Headlines

औरंगाबाद में रंगदारी नहीं देने पर युवक पर हमला:बाजार में धारदार हथियार से किया वार, मारपीट में सिर फटा; आरोपी ने थाने में किया सरेंडर




औरंगाबाद में रंगदारी देने से मना करने पर बदमाश ने एक युवक पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। मारपीट में युवक का सिर फट गया। पीड़ित को गंभीर हालत में स्थानीय लोगों की मदद से सदर अस्पताल में एडमिट कराया गया है। पुलिस दबिश के चलते आरोपी बरकत अली खान ने नगर थाने में सरेंडर कर दिया। जिससे पूछताछ की जा रही है। घटना वार्ड 17 स्थित कलामी मोहल्ले की है। दोपहर से मांग रहा था रंगदारी, शाम में बुलाकर किया हमला वार्ड पार्षद प्रतिनिधि अतहर हुसैन मंटू ने बताया कि बरकत अली खान पर रंगदारी मांगने के आरोप लगते रहे हैं। मोहल्ले में किसी का मकान बनता है या कोई जमीन खरीदता है तो उससे पैसे की मांग की जाती है। पैसे देने से इनकार करने पर मारपीट और जान से मारने की धमकी दिए जाने की बात भी सामने आई है। शुक्रवार को दोपहर करीब 2 बजे से अमीरूल हसन खान से रंगदारी मांग रहा था। देर रात उसने बाजार स्थित श्रृंगार की दुकान माला महल के पास बुलाया। वहां दोबारा पैसे की मांग की गई। अमीरूल ने रंगदारी देने से इनकार किया तो दोनों के बीच विवाद हो गया। आरोप है कि इसी दौरान बरकत अली खान ने कमर से गुप्ती(धारदार हथियार) निकाल ली और अमीरूल पर हमला कर दिया। वह गंभीर रूप से घायल होकर मौके पर गिर पड़ा। घायल को अस्पताल में कराया गया भर्ती, लोगों ने जताया आक्रोश हमले के बाद आसपास के लोगों में अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों की मदद से घायल अमीरूल हसन को सदर अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज किया गया। जानकारी मिलने के बाद वार्ड पार्षद प्रतिनिधि अतहर हुसैन मंटू समेत मोहल्ले के कई लोग अस्पताल पहुंचे और घायल का हालचाल जाना। पुलिस से आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। स्थानीय लोगों के अनुसार आरोपी का पूर्व में भी आपराधिक मामलों से जुड़ाव रहा है और वह जेल जा चुका है। लोगों ने यह भी दावा किया कि पूर्व की मारपीट समेत कई घटनाओं को लेकर उसका सामाजिक बहिष्कार किया गया था। इसके बावजूद उसके व्यवहार में बदलाव नहीं आया। आरोपी ने थाने में किया सरेंडर, पुलिस कर रही पूछताछ घटना की सूचना मिलने के बाद नगर थाना पुलिस सक्रिय हुई। पुलिस के अनुसार वारदात के बाद आरोपी बरकत अली खान ने थाने पहुंचकर सरेंडर कर दिया। पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। वारदात में इस्तेमाल हथियार और हमले के अन्य पहलुओं की भी जांच की जा रही है। नगर थानाध्यक्ष बबन बैठा ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर विधिसम्मत कार्रवाई की जा रही है। पुलिस पूरे घटनाक्रम की जांच कर रही है। फिलहाल घायल का सदर अस्पताल में इलाज चल रहा है। पुलिस की कार्रवाई और जांच के बाद ही घटना से जुड़े अन्य तथ्यों की स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *