Headlines

रामकृष्ण स्कूल के निदेशक गिरफ्तार:तीन साल पहले छात्रा ने लगाया था छेड़खानी का आरोप, एसोसिएशन ने की निष्पक्ष जांच की मांग




जमुई के गांधी नगर स्थित आवासीय रामकृष्ण स्कूल में एक छात्रा ने करीब तीन दिन पहले स्कूल निदेशक पर छेड़खानी का आरोप लगाया था। इस मामले में प्राइवेट स्कूल एंड चिल्ड्रेन वेलफेयर एसोसिएशन, जमुई ने निष्पक्ष जांच की मांग की है। बुधवार को एसोसिएशन ने प्रेस बयान जारी कर जिला प्रशासन, पुलिस प्रशासन और न्यायपालिका पर भरोसा जताया। एसोसिएशन ने कहा कि किसी भी मामले की सच्चाई तक पहुंचने के लिए निष्पक्ष जांच जरूरी है। जांच पूरी होने के बाद सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर ही कानून के हिसाब से कार्रवाई होनी चाहिए। संगठन ने कहा कि जांच के दौरान सामने आने वाले तथ्यों और उसके नतीजे का वह सम्मान करेगा। एसोसिएशन ने कहा कि इस मामले में कानून के मुताबिक होने वाली कार्रवाई का संगठन पूरा समर्थन करेगा। प्रशासन से अपील की गई कि किसी भी कार्रवाई में सिर्फ आरोपों के बजाय जांच में सामने आए तथ्यों और कानूनी प्रक्रिया को आधार बनाया जाए। साथ ही आम लोगों से भी शांति और संयम बनाए रखने की अपील की गई है। एसोसिएशन का कहना है कि किसी नतीजे पर पहुंचने से पहले जांच और कानूनी प्रक्रिया पूरी होने देना जरूरी है। प्रेस बयान में स्कूल परिसर में भीड़ के घुसने पर भी चिंता जताई गई। एसोसिएशन ने कहा कि किसी भी हालत में स्कूल परिसर में ऐसी स्थिति नहीं बननी चाहिए, जिससे वहां पढ़ने वाले छात्र-छात्राओं की सुरक्षा पर असर पड़े। बच्चों की सुरक्षा स्कूल प्रबंधन, अभिभावकों और प्रशासन की सबकी जिम्मेदारी है। वहीं, स्कूल निदेशक ने अपने ऊपर लगे आरोपों को साजिश बताया था। उन्होंने कहा था कि उन्हें फंसाया और बदनाम किया जा रहा है। इस मामले में पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर स्कूल निदेशक को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। अब एसोसिएशन ने पूरे मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है और कहा है कि जांच के आधार पर कानून के हिसाब से होने वाली कार्रवाई का वे समर्थन करेंगे।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *