Headlines

बिहारशरीफ जंक्शन- नाबालिग ने खाया जहर, प्रेमिका लेकर पहुंची अस्पताल:मां बोली- हम लोगों को कोई मतलब नहीं; लड़की ने कहा- प्रेमी संग आधारकार्ड बनवाने गई थी




बिहारशरीफ जंक्शन पर रेल पुलिस ने एक नाबालिग जोड़े को पकड़ा है। लड़के को गंभीर हालत में बिहारशरीफ सदर अस्पताल में एडमिट कराया गया। उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है। बताया जा रहा है कि नाबालिग जोड़ा शेखपुरा का रहने वाला है, जो सोमवार शाम से लापता था। बिहारशरीफ जंक्शन पर मंगलवार की शाम को लड़के की हालत खराब होने और काफी देर से दोनों के जंक्शन पर घूमता देख रेल पुलिस को शक हुआ था। इसके बाद रेल पुलिस ने दोनों से पूछताछ की तो लड़की ने बताया कि लड़का मेरा बॉयफ्रेंड है और मैं घर में बिना बताए, उसके साथ आधारकार्ड बनवाने के लिए पटना गई थी। उसने जहर क्यों खाया, मुझे इस बारे में जानकारी नहीं है। घटना से जुड़ी दो तस्वीरें देखिए अब सिलसिलेवार तरीके से जानिए पूरा मामला सदर अस्पताल में एडमिट कराए गए लड़के की उम्र 17 साल जबकि उसकी प्रेमिका की उम्र 15 साल है। बातचीत के दौरान लड़की ने बताया कि मैं अपने प्रेमी के साथ सोमवार को घर से निकली थी। हम दोनों पटना पहुंचे। मुझे वहां आधारकार्ड बनवाना था। उसने बताया कि लौटने के दौरान हम लोग बिहारशरीफ जंक्शन पर पहुंचे। इसी दौरान पता नहीं कब प्रेमी ने कुछ खा लिया, जिसके बाद उसकी तबीयत बिगड़ने लगी। जब तक मैं कुछ करती, रेल पुलिस हम दोनों के पास आई। इसके बाद मैंने सारी कहानी रेल पुलिस को बताई, जिसके बाद प्रेमी को सदर अस्पताल में एडमिट कराया गया। एक साल से दोनों के बीच चल रहा अफेयर नाबालिग लड़की ने बताया कि हम दोनों के बीच पिछले एक साल से जान-पहचान और बातचीत चल रही थी। मेरे गांव में मेरे प्रेमी का ननिहाल है, जिसके चलते वो मुझसे मिलने के बहाने अपने ननिहाल आता रहता है। इसी दौरान हम दोनों मिलते भी थे। लड़की ने बताया कि उसका प्रेमी शेखपुरा के चेवाड़ा बाजार का रहने वाला है और वो कंप्यूटर की पढ़ाई कर रहा है। वहीं, लड़की 10वीं की छात्रा है। वहीं, सदर अस्पताल पहुंची नाबालिग की मां ने बताया कि उनकी बेटी सोमवार से ही घर से लापता थी और वे लोग लगातार उसकी तलाश कर रहे थे। उन्होंने ये भी कहा कि मुझे बेटी के प्रेम-प्रसंग के बारे में पहले से कोई जानकारी नहीं है। लड़के की मां ने कहा- मुझे कोई मतलब नहीं जानकारी के मुताबिक, लड़के को सदर अस्पताल में एडमिट करने के बाद पुलिस ने दोनों नाबालिगों के परिजन को घटना की जानकारी दी। लड़के की मां ने पुलिस से कहा कि मुझे अपने बेटे से कोई मतलब नहीं है, जबकि लड़की के घरवाले बुधवार तड़के सदर अस्पताल पहुंचे। लड़के की मां ने कहा कि मामले में पूरी गलती लड़की और उसके परिवारवालों की है। उन्हें सब कुछ पता था, फिर भी अपनी बेटी को नहीं समझाया। लड़की ही मेरे बेटे को बहला-फुसलाकर ले गई थी। मामले को लेकर रेल थाना अध्यक्ष लक्ष्मण कुमार ने कहा कि स्टेशन कैंपस में नाबालिग काफी देर से घूम रहा था। उनकी गतिविधियां संदिग्ध लगी। दोनों एक दूसरे से झगड़ रहे थे। मामले की जानकारी के जब रेल पुलिसकर्मी उनके पास पहुंचे तो पता चला कि लड़के की हालत खराब है। तत्काल उसे बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल भेजा गया और परिजनों को सूचना दी गई। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और दोनों पक्षों के बयानों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *