![]()
पटना पटना एयरपोर्ट के रनवे के पास पक्षियों का झुंड रहने से इंडिगो की दिल्ली-पटना-दिल्ली सेक्टर की फ्लाइट (6E 2453) को वाराणसी डायवर्ट कर दिया गया। यह विमान शाम करीब 4:15 बजे पटना पहुंचा था, लेकिन एटीसी ने लैंडिंग की अनुमति नहीं दी। विमान ने आसमान में दो चक्कर लगाए और सुरक्षा के कारण एटीसी ने इसे वाराणसी भेज दिया। इस विमान में केंद्रीय मंत्री राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह समेत 176 यात्री सवार थे। बाद में यह विमान शाम 6:20 बजे वाराणसी से पटना पहुंचा। विमान के डायवर्ट होने से पटना से दिल्ली जाने वाले करीब 167 यात्रियों को एयरपोर्ट पर लगभग तीन घंटे तक इंतजार करना पड़ा। विमान के वाराणसी जाने और फिर पटना लौटने की वजह से यात्रियों को काफी परेशानी हुई। यात्रियों के अनुसार, उन्हें लंबे समय तक विमान के आने का इंतजार करना पड़ा। एयरपोर्ट सूत्रों के मुताबिक, रनवे के आसपास से पक्षियों को हटाने के लिए पटाखे छोड़े गए, जिसके बाद परिचालन सामान्य किया गया। 24 अगस्त को विमान से टकराया था पक्षी 24 अगस्त को भी पटना एयरपोर्ट पर बर्ड हिट का मामला सामने आया था। दिल्ली से 164 यात्रियों को लेकर पटना आ रही एअर इंडिया की फ्लाइट से पक्षी टकरा गया। अधिकारियों ने बताया कि फ्लाइट AI 1741 सुबह 7:43 बजे सुरक्षित रूप से उतरी। एहतियात के तौर पर एयरपोर्ट अधिकारियों ने इमरजेंसी लैंडिंग प्रोटोकॉल लागू कर दिया था और फायर व अन्य संबंधित सेवाओं को तैनात कर दिया था। एयरपोर्ट अधिकारियों के अनुसार, AI 1741 के पायलट ने रनवे के पास पहुंचते समय विमान के दाहिने टरबाइन के पास पक्षी के टकराने की आशंका जताई थी। लैंडिंग के बाद की जांच में पक्षी के टकराने की पुष्टि हुई, लेकिन इंजन को कोई नुकसान नहीं पहुंचा। जरूरी जांच-पड़ताल के बाद विमान को दिल्ली लौटने की मंजूरी मिल गई। 160 यात्रियों वाली वापसी की फ्लाइट AI 1852 में 79 मिनट की देरी हुई। यह सुबह 8.45 बजे के तय समय के बजाय सुबह 10.09 बजे रवाना हुई थी। खबर में आगे- 17 अगस्त को भी हुई थी बर्ड हिट की घटना, लेकिन उससे पहले 2 ग्राफिक्स में भास्कर नॉलेज…
17 अगस्त को भी फ्लाइट से टकराया था पक्षी इससे पहले 17 अगस्त को दिल्ली से पटना आ रही एअर इंडिया की फ्लाइट बर्ड हिट का शिकार हुई थी। इसमें विमान को इतना नुकसान हुआ था कि 2 दिनों तक उड़ान पर रोक लगा दी गई थी। मरम्मत के लिए दिल्ली से इंजीनियर्स को बुलाना पड़ा था।
Source link
पटना एयरपोर्ट पर पक्षियों का झुंड, फ्लाइट वाराणसी डायवर्ट:इंडिगो के विमान में केंद्रीय मंत्री ललन सिंह समेत 167 यात्री 3 घंटे फंसे; एक महीने में तीसरी घटना
