Headlines

पटना- सड़क हादसे में यारपुर के दो युवकों की मौत:एक की LNJP तो दूसरे की PMCH में गई जान, एक बाइक से जा रहे थे तीनों युवक




पटना के बेली रोड में बीते देर रात करीब 12 बजे हुए सड़क हादसे में यारपुर निवासी दो युवकों की मौत हो गई। हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए थे। परिजन उन्हें अलग-अलग अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद दोनों परिवारों में कोहराम मच गया। तीनों घर से निकले, कुछ देर बाद मिली हादसे की सूचना बताया जा रहा है कि तीन युवक रात में घर से निकले थे। इसी दौरान परिजनों को बेली रोड पर सड़क हादसा होने की सूचना मिली। जानकारी मिलते ही परिवार के लोग मौके पर पहुंचे। वहां युवक गंभीर हालत में मिले। एक घायल युवक को परिजन इलाज के लिए LNJP अस्पताल ले गए। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। वहीं, दूसरे युवक को उसके परिजन आनन-फानन में PMCH लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बेटे की मौत से मां बेसुध मृतकों में यारपुर निवासी रुदल कुमार (20) की पहचान हुई है। रुदल के पिता की पहले ही मौत हो चुकी है। वह अपनी मां उर्मिला देवी के साथ परिवार का खर्च चलाता था। बेटे की मौत की खबर सुनने के बाद मां का रो-रोकर बुरा हाल है। रुदल की मां उर्मिला देवी ने बताया कि रात में खाना खाने के बाद पड़ोस का एक युवक रुदल को बुलाकर अपने साथ ले गया था। कुछ देर बाद सड़क हादसे की सूचना मिली। परिवार के लोग मौके पर पहुंचे तो रुदल गंभीर रूप से घायल था। पुलिस हादसे के कारणों की जांच में जुटी घटना की जानकारी मिलने के बाद शास्त्रीनगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की। पुलिस हादसे के कारणों का पता लगाने के साथ ही घटना में शामिल वाहन और अन्य लोगों के बारे में जानकारी जुटा रही है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाल सकती है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *