![]()
भागलपुर में रेलवे स्टेशन पर झांसा देकर 2 बच्चियों का अपहरण कर लिया गया था। जिन्हें पुलिस ने 2 दिन में बरामद कर लिया है। मामले में आरोपी महिला को गिरफ्तार किया है। दो बच्चियों में एक 11 साल की है और एक 4 महीने की है। SDPO सिटी विकास कुमार ने कहा कि बच्चियों की मां आंध्र प्रदेश के विजयवाड़ा की रहने वाली संचो देवी है। जो वर्तमान में झारखंड के गोड्डा जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र रह रही है। संचो 9 सितंबर की रात करीब साढ़े 11 बजे भागलपुर स्टेशन पहुंची थी। गोड्डा जाने वाली ट्रेन छूट जाने के कारण वह अपने तीनों बच्चों के साथ स्टेशन पर ही रुक गई थी। अगली सुबह (10 सितंबर) स्टेशन पर एक अज्ञात महिला उनके पास आई और काम दिलाने का झांसा देकर उन्हें और उनके बच्चों को टोटो (ई-रिक्शा) से बरारी सब्जी मार्केट ले गई। CSP भेजा और बच्चों को लेकर हुई फरार बरारी पहुंचने पर अज्ञात महिला ने एक कमरा किराए पर दिलाने की बात कही और बताया कि मकान मालिक एडवांस किराया मांग रहा है। उसने संचो देवी को पैसे निकालने के लिए पास के ग्राहक सेवा केंद्र भेज दिया। संचो देवी जैसे ही एक बच्चे को साथ लेकर CSP में पैसा निकालने गईं, मौका पाकर वह महिला उनकी 11 वर्षीय बड़ी बेटी और 4 माह की मासूम बच्ची को लेकर मौके से फरार हो गई।
SSP के निर्देश पर अनुमंडल पुलिस अधिकारी (नगर-01) की निगरानी में एक विशेष जांच टीम का गठन किया गया। टीम ने घटनास्थल के आसपास लगे CCTV फुटेज का वैज्ञानिक विश्लेषण और तकनीकी साक्ष्य जुटाकर त्वरित छापेमारी शुरू की। पुलिस की विशेष टीम ने 11 सितंबर को दोनों बच्चियों को सही-सलामत बरामद कर लिया। बड़ी बच्ची को गोड्डा (झारखंड) और 4 माह की मासूम को भागलपुर के मोजाहिदपुर क्षेत्र से सकुशल रिकवर किया गया। अभी तक गिरोह के साक्ष्य नहीं मिले हैं
वारदात में शामिल आरोपी महिला की पहचान रिंकी कुमारी के रूप में हुई, जिसे विधिवत गिरफ्तार कर लिया गया है। SDPO ने बताया कि अब तक के अनुसंधान में किसी संगठित या अंतरराज्यीय मानव तस्करी गिरोह के शामिल होने के साक्ष्य नहीं मिले हैं। प्राथमिक जांच से प्रतीत होता है कि महिला ने अपने व्यक्तिगत कारणों से इस घटना को अंजाम दिया है। बरामद बड़ी बच्ची का बयान दर्ज कर लिया गया है, और गिरफ्तार महिला से पूछताछ के आधार पर पुलिस आगे की विधिक कार्रवाई कर रही है।
Source link
अपहृत दो बच्चियां 2 दिन बाद हुईं बरामद:मां के साथ भागलपुर स्टेशन पर रुकी थी, पुलिस ने आरोपी महिला को किया गिरफ्तार
