Headlines

बाइक सवार युवक ने महिला को मारी टक्कर, मौत:दोनों पैर भी टूटे, कचरा फेंकने के लिए घर से निकली थी




भागलपुर में बाइक सवार युवक ने महिला को टक्कर मार दी। हादसे में महिला के दोनों पैर टूट गए। गंभीर चोट लगन की वजह से मौत हो गई। मृतक कटहलबाड़ी निवासी रामदुलारी देवी (40) है। रामदुराली घर से कचरा फेंकने के लिए निकली थी। इसी दौरान एक्सीडेंट हो गया। स्थानीय लोगों ने मायागंज अस्पताल पहुंचाया था, जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना बरारी थाना क्षेत्र के कटहलबाड़ी के पास की है। बाइक सवार झूंड में चला चला करते हैं मृतका के बड़े बेटे अनिकेत कुमार ने बताया कि कुछ बाइक सवार तेज रफ्तार में बाइक चला रहे थे। अनिकेत ने बताया की जिस बाइक से हादसा हुआ, उसकी रफ्तार काफी अधिक थी। मां के पेट के निचले हिस्से में गंभीर चोट आई और दोनों पैर बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। परिवार में छोटे बच्चे और मेरी एक बहन भी है। घटना की जांच कर जिम्मेदार व्यक्ति के खिलाफ कार्रवाई और परिवार को न्याय दिलाने की मांग की है। परिजन का आरोप है कि घटनास्थल पर वाहनों की रफ्तार नियंत्रित करने के लिए पर्याप्त व्यवस्था नहीं है। सड़क पर वाहन काफी तेज गति से गुजरते हैं और कई बार बाइक सवार समूह बनाकर रफ्तार में बाइक चलाते हैं।
बाइक सवार को पुलिस थाने ले गई हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने दुर्घटना में शामिल बाइक को अपने पास रख लिया, जबकि बाइक सवार को बरारी थाना की पुलिस थाने ले गई। पुलिस अब हादसे के कारणों की जांच कर रही है। बाइक की रफ्तार, चालक की उम्र, घटना के वास्तविक कारण और दुर्घटना के समय की परिस्थितियों की भी जांच की जा रही है। मामले पर बरारी थानेदार विकास कुमार ने बताया कि बाइक को जब्त किया है, शव को पोस्टमॉ़र्टम के लिए भेजा जा रहा है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *