![]()
पटना में स्वस्तिक परिवार की ओर से शनिवार को तीज उत्सव का आयोजन किया गया है। ‘सखियों का साथ हो, तीज का त्योहार हो’ कार्यक्रम का थीम रहा। जिसमें 100 से अधिक सखियों ने भाग लिया। पारंपरिक परिधानों, लोक संस्कृति, गीत-संगीत और नृत्य की प्रस्तुति हुई। कार्यक्रम का विशेष आकर्षण सखियों का रैम्प वॉक रहा। जिसमें तीज क्विन अर्चना मिश्रा रही। फर्स्ट रनर अप अंशु शुक्ला और सेकेंड रनर अप रितु चौबे रहीं। कार्यक्रम पाटलिपुत्र स्थित संसारा में हुआ। प्रोग्राम की कुछ तस्वीरें… कार्यक्रम का शुभारंभ भजन-कीर्तन से हुआ कार्यक्रम का शुभारंभ बंटी कीर्तनवाले के भजन-कीर्तन और मंगलाचरण से हुआ। इसके बाद सुधा पाण्डेय जी ने मंच संचालन करते हुए कार्यक्रम को जीवंत बनाए रखा। सरिता और चुन्नी ने अतिथियों का अभिनंदन किया। वहीं अंशु अवस्थी ने स्वस्तिक परिवार के उद्देश्यों, संस्कार, संस्कृति, सभ्यता और आपसी सद्भावना पर प्रकाश डालते हुए कहा कि ऐसे आयोजन हमारी परंपराओं को जीवंत रखने के साथ-साथ सखियों को एक-दूसरे से जुड़ने और अपनी प्रतिभा को मंच देने का अवसर प्रदान करते हैं।
कार्यक्रम में डॉ. रुमा गोस्वामी, रागिनी तिवारी, रिचा चौबे और सरिता शर्मा की उपस्थिति रही। अतिथियों ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया और विभिन्न सांस्कृतिक प्रतियोगिताओं में निर्णायक की भूमिका निभाई।
प्रोग्राम में हास्य प्रस्तुति भी दी तीज उत्सव के दौरान मीना पाण्डेय की हास्य प्रस्तुति ने खूब हंसी और तालियां बटोरीं। पूजा पाण्डेय, अंशु शुक्ला, प्रेमलता गिरि और स्मिता तिवारी ने मधुर गीतों की प्रस्तुति देकर समां बांध दिया, जबकि ममता झा के मनमोहक नृत्य ने सभी का मन मोह लिया। स्वस्तिक परिवार की ओर से कहा गया कि तीज केवल एक पर्व नहीं, बल्कि हमारी संस्कृति, परंपरा, प्रेम और रिश्तों की खूबसूरती का उत्सव है। इस आयोजन का उद्देश्य सखियों को एक ऐसा मंच प्रदान करना है, जहां वे साथ मिलकर त्योहार की खुशियां साझा करें, अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करें और आपसी संबंधों को और मजबूत बनाएं।
कार्यक्रम के अंत में मीना पाण्डेय ने धन्यवाद ज्ञापन किया। इसके बाद सभी सखियों ने सामूहिक फोटो के साथ यादगार पलों को संजोया।
Source link
100 से अधिक सखियों ने मनाया तीज उत्सव:रैम्प वॉक बना आकर्षण का केंद्र, अर्चना मिश्रा बनीं तीज क्वीन
