![]()
यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियन्स (UFBU) के आह्वान पर शुक्रवार को राष्ट्रव्यापी बैंक हड़ताल का असर किशनगंज में भी देखने को मिला। शहर के गांधी चौक पर सैकड़ों बैंक कर्मचारियों ने प्रदर्शन किया और अपनी मांगों को लेकर सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। हड़ताल के कारण जिले के सभी सरकारी और कई निजी बैंकों में कामकाज प्रभावित रहा। 5-डे बैंकिंग तुरंत लागू करने की मांग प्रदर्शनकारी कर्मचारियों की प्रमुख मांग बैंकिंग व्यवस्था में पांच दिन का कार्य सप्ताह लागू करना है। कर्मचारियों का कहना है कि वे लंबे समय से 5-डे बैंकिंग की मांग कर रहे हैं, लेकिन अब तक इस दिशा में ठोस निर्णय नहीं लिया गया है। PLI में सभी कर्मचारियों को समान लाभ देने की मांग बैंककर्मियों ने परफॉर्मेंस लिंक्ड इंसेंटिव (PLI) में भी समानता की मांग उठाई। कर्मचारियों के अनुसार वर्तमान व्यवस्था में कुछ कर्मचारियों को 15 दिन का PLI मिलता है, जबकि कुछ को एक साल तक का PLI दिया जाता है। उनकी मांग है कि सभी कर्मचारियों को समान रूप से PLI का लाभ मिले। UFBU से जुड़े कई संगठन हड़ताल में शामिल एक दिवसीय राष्ट्रव्यापी हड़ताल में UFBU से जुड़े AIBEA, AIBOC, NCBE और AIBOA समेत कई प्रमुख बैंक कर्मचारी संगठनों ने हिस्सा लिया। कर्मचारियों ने एकजुट होकर अपनी मांगों के समर्थन में प्रदर्शन किया। कैश जमा-निकासी समेत सेवाएं प्रभावित हड़ताल के कारण बैंकों में कैश जमा करने और निकालने से लेकर कई अन्य बैंकिंग सेवाएं प्रभावित रहीं। इससे बैंक पहुंचे आम ग्राहकों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। बातचीत के बाद भी नहीं निकला समाधान प्रदर्शनकारी कर्मचारियों ने कहा कि 5-डे बैंकिंग समेत अन्य मांगों को लेकर सरकार और बैंक मैनेजमेंट के साथ कई बार बातचीत हो चुकी है। इसके बावजूद उनकी मांगों पर कोई ठोस नतीजा नहीं निकला। इसी के विरोध में राष्ट्रव्यापी हड़ताल का निर्णय लिया गया। मांगें नहीं मानीं तो बड़े आंदोलन की चेतावनी बैंक कर्मचारियों ने चेतावनी दी कि मांगों पर जल्द निर्णय नहीं लिया गया तो आने वाले दिनों में आंदोलन को और व्यापक किया जाएगा। कर्मचारियों ने कहा कि सरकार अगर उनकी मांगों पर ध्यान नहीं देती है तो वे बड़े प्रदर्शन करने को मजबूर होंगे।
Source link
5-डे बैंकिंग की मांग पर बैंक कर्मचारियों की हड़ताल:किशनगंज के गांधी चौक पर प्रदर्शन, बैंकिंग सेवाएं ठप; ग्राहक परेशान
