Headlines

Motihari Lok Adalat 2026 | Traffic Challan Discount & Case Settlement


मोतिहारी में 12 सितंबर को राष्ट्रीय लोक अदालत लगेगी। इसमें लंबित मामलों और पुराने ट्रैफिक चालानों का जल्द निपटारा किया जाएगा।

.

पूर्वी चंपारण जिला विधिक सेवा प्राधिकरण इसे आयोजित कर रहा है। सुलह वाले मामलों को आपसी सहमति से निपटाया जाएगा।

प्राधिकरण के अनुसार, इस लोक अदालत में कई तरह के मामलों की सुनवाई होगी।

पुराने चालानों से छुटकारा पाने का अच्छा मौका

इनमें सिविल मामले, सुलह योग्य आपराधिक मामले, चेक बाउंस (धारा 138 एनआई एक्ट), मोटर दुर्घटना दावा (MACT), बैंक ऋण वसूली, श्रम विवाद, वैवाहिक और पारिवारिक विवाद, और राजस्व से जुड़े सुलह योग्य मामले शामिल हैं। जिला जज के निर्देश पर इसकी तैयारी चल रही है।

इस बार लोक अदालत में ट्रैफिक चालानों के निपटारे पर खास ध्यान दिया जाएगा। 90 दिन या उससे ज्यादा पुराने लंबित ट्रैफिक ई-चालानों पर प्रशासन ने बड़ी राहत दी है।

‘एकमुश्त यातायात चालान निपटान योजना-2026’ के तहत जुर्माने पर 50 प्रतिशत तक की छूट मिलेगी। इससे वाहन चालकों को पुराने चालानों से छुटकारा पाने का अच्छा मौका मिलेगा।

ट्रैफिक चालानों के निपटारे को आसान बनाने के लिए मोतिहारी शहर के महात्मा गांधी प्रेक्षागृह में 24 खास काउंटर बनाए गए हैं।

समय-पैसे की बचत, अदालत पर बोझ कम

जिन लोगों के चालान बाकी हैं, वे इन काउंटरों पर अपने दस्तावेज दिखाकर तुरंत निपटारा करा सकेंगे। लोगों की सुविधा के लिए पूरे जिले में 32 लोक अदालत पीठें भी बनाई गई हैं, जहां मामलों की सुनवाई होगी।

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव नितिन त्रिपाठी ने सभी नागरिकों से इस मौके का फायदा उठाने की अपील की है।

उन्होंने कहा कि लोग राष्ट्रीय लोक अदालत में आकर अपने सालों से लंबित सुलह योग्य मामलों और पुराने ट्रैफिक चालानों का जल्द निपटारा करा सकते हैं।

इससे समय और पैसे की बचत होगी, साथ ही अदालतों पर बोझ भी कम होगा।

उन्होंने विशेष रूप से वाहन स्वामियों से कहा कि वे 50 प्रतिशत तक की छूट वाली इस योजना का अधिक से अधिक लाभ उठाएं।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *