Headlines

गणेश पूजा मेले में DJ, अश्लील गाने पर रोक:विधि व्यवस्था बनाए रखने का संकल्प, उल्लंघन पर होगी सख्त कार्रवाई




शेखपुरा के तियाय गांव में गणेश पूजा और चार दिवसीय मेले को लेकर शांति समिति की बैठक हुई। करंडे थाना अध्यक्ष ममता गिरी ने इसकी अध्यक्षता की। बैठक में विधि व्यवस्था बनाए रखने और डीजे, अश्लील गानों पर प्रतिबंध लगाने का फैसला लिया गया। 18 सितंबर को होगा विसर्जन यह बैठक शुक्रवार को चेवाड़ा प्रखंड के करंडे थाना क्षेत्र में हुई। इसमें पूजा समिति के पदाधिकारियों के साथ बड़ी संख्या में ग्रामीण शामिल हुए। थाना अध्यक्ष ममता गिरी ने ग्रामीणों और पूजा समिति के सदस्यों को गणेश पूजा के दौरान कानून व्यवस्था बनाए रखने के सख्त निर्देश दिए। उन्होंने बताया कि प्रतिमा 14 सितंबर को स्थापित की जाएगी और 18 सितंबर को विसर्जन होगा। शांतिपूर्ण तरीके से आयोजन करने का भरोसा बैठक में डीजे बजाने, अश्लील और फूहड़ गाने चलाने, आर्केस्ट्रा और बाला डांस पर पूरी तरह रोक लगाने की बात कही गई। इन आदेशों का उल्लंघन करने पर पूजा समिति के सदस्यों और अन्य दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। बैठक में मौजूद लोगों ने पुलिस को गणेश पूजा और मेले का आयोजन शांतिपूर्ण तरीके से करने का भरोसा दिलाया। पुलिस ने कहा कि शरारती तत्वों पर उनकी नजर रहेगी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *