![]()
मधेपुरा जिले में राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम (NFSA) के तहत पात्र परिवारों को राशन कार्ड उपलब्ध कराने के लिए एक विशेष अभियान चलाया जाएगा। जिला प्रशासन को 13 अगस्त 2026 तक 36,742 नए राशन कार्ड जारी करने का लक्ष्य मिला है। इस लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए जिले की सभी 160 ग्राम पंचायतों में प्रतिदिन विशेष शिविर आयोजित किए जाएंगे। इन शिविरों में नए आवेदन स्वीकार किए जाएंगे और लंबित आवेदनों का भी मौके पर निपटारा किया जाएगा। यह लक्ष्य बिहार के मुख्य सचिव की अध्यक्षता में आयोजित एक वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के दौरान जिले को सौंपा गया है। विशेष शिविर रोजाना सुबह 8 बजे से संचालित होंगे
अभियान के तहत प्रतिदिन 1,280 नए राशन कार्ड जारी करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। सभी पंचायतों में ये विशेष शिविर रोजाना सुबह 8 बजे से संचालित होंगे। इस अभियान को अधिक प्रभावी बनाने के उद्देश्य से 26 जुलाई को आयोजित होने वाले पंचायत विकास दिवस की थीम ‘सुशासन युक्त पंचायत’ रखी गई है। इस विशेष दिन पर पंचायत स्तर पर शिविर लगाकर अधिक से अधिक पात्र परिवारों से राशन कार्ड के आवेदन प्राप्त किए जाएंगे। इसके साथ ही, लंबित मामलों का त्वरित निपटान भी सुनिश्चित किया जाएगा। अभियान की नियमित समीक्षा भी की जाएगी
जिला प्रशासन ने सभी अनुमंडल और प्रखंड स्तरीय अधिकारियों, पंचायत प्रतिनिधियों, जीविका, आईसीडीएस तथा संबंधित विभागों के कर्मियों को निर्देश दिया है कि वे इस अभियान का व्यापक प्रचार-प्रसार करें। इसका उद्देश्य पात्र लाभार्थियों तक जानकारी पहुंचाना और आवेदनों का समयबद्ध निष्पादन सुनिश्चित करना है। अभियान की नियमित समीक्षा भी की जाएगी। प्रशासन ने जिले के सभी पात्र परिवारों से अपील की है कि वे आवश्यक दस्तावेजों के साथ अपनी पंचायत में आयोजित विशेष शिविरों में पहुंचकर आवेदन करें। इससे उन्हें जल्द राशन कार्ड मिल सकेगा और राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम के तहत मिलने वाले अनाज सहित अन्य लाभ समय पर प्राप्त हो सकेंगे।
Source link
मधेपुरा में 13 अगस्त तक बनेंगे 36,742 नए राशन कार्ड:हर पंचायत में रोज लगेगा शिविर, मौके पर होगा आवेदन और निपटारा
