Headlines

Bangladesh PM Tariq Rahman BRICS Summit


26 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

बांग्लादेश के प्रधानमंत्री तारिक रहमान BRICS समिट में शामिल होने भारत नहीं आएंगे। विदेश राज्य मंत्री हुमायूं कबीर ने कहा कि समिट में बांग्लादेश की ओर से कोई सरकारी प्रतिनिधि जा सकता है।

कबीर ने कहा कि बांग्लादेश के प्रधानमंत्री को BRICS समिट का न्योता नहीं मिला है। उन्होंने कहा कि यह न्योता प्रधानमंत्री को नहीं, बल्कि BIMSTEC चेयरमैन को दिया गया है।

यह दूसरी बार है जब PM रहमान की भारत यात्रा टली है। इससे पहले अगस्त में भी उनका दौरा नहीं हो पाया था। तब बांग्लादेश ने भारत के सामने पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना के प्रत्यर्पण की शर्त रख दी थी।

बांग्लादेश BRICS का सदस्य नहीं है। इसके बावजूद भारत ने PM रहमान को खास मेहमान के तौर पर समिट के आउटरीच सेशन में शामिल होने का न्योता भेजा था। नई दिल्ली में 12-13 सितंबर को ब्रिक्स समिट का आयोजन होगा।

BIMSTEC बंगाल की खाड़ी में बसे देशों का संगठन

BIMSTEC दक्षिण और दक्षिण-पूर्व एशिया के 7 देशों का क्षेत्रीय संगठन है। इसका पूरा नाम बे ऑफ बंगाल इनिशिएटिव फॉर मल्टी-सेक्टरल टेक्निकल एंड इकोनॉमिक कोऑपरेशन है।

इसमें शामिल सभी देश बंगाल की खाड़ी के आसपास बसे हैं। ये सभी मिलकर व्यापार, सुरक्षा जैसे मुद्दों पर साथ काम करते हैं।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

    OpenBuk Bharat (ओपनबुक भारत) आपका भरोसेमंद डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है। हम राष्ट्रीय, प्रादेशिक (बिहार), वाणिज्य, और मनोरंजन जगत की हर बड़ी खबर निष्पक्षता और सटीकता के साथ आप तक पहुँचाते हैं।