Headlines

मोतिहारी में पुलिस दीदी ने छात्राओं को हेल्पलाइन नंबर दिए:LND कॉलेज गेट पर SI ने मनचलों पर कार्रवाई का भरोसा दिया




मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी का ‘पुलिस दीदी’ अभियान बेटियों की सुरक्षा के लिए अब असर दिखा रहा है। महिला पुलिस अधिकारी पिंक स्कूटी पर उन जगहों पर जा रही हैं, जहां लड़कियों पर गलत टिप्पणी की जाती है या उन पर बुरी नजर रखी जाती है। वे वहां जाकर लड़कियों से बात कर उनकी समस्याएं सुन रही हैं। मोतिहारी में मुख्यमंत्री के आदेश का असर साफ दिख रहा है। एसपी स्वर्ण प्रभात के कहने पर नगर थाना की एसआई निवेदिता कुमारी अपनी टीम के साथ पिंक स्कूटी पर सड़क पर निकलीं। कॉलेज में छात्राओं से बात कर दिक्कतें जानी उन्होंने एलएनडी कॉलेज के गेट पर खड़ी छात्राओं से बात की और उनकी परेशानियां पूछीं। एसआई निवेदिता ने बताया कि ‘पुलिस दीदी’ उन बेटियों के लिए है, जिन्हें मनचलों के डर से पढ़ाई छोड़नी पड़ रही थी। इसका खास मकसद ऐसी लड़कियों का हौसला बढ़ाना और उन्हें फिर से पढ़ाई से जोड़ना है। इसी के तहत आज एलएनडी कॉलेज में छात्राओं से बात कर उनकी दिक्कतें जानी गईं। पुलिस दीदी के आने से सुरक्षा की भावना बढ़ी उन्होंने छात्राओं को महिला हेल्पलाइन नंबर 181 और पुलिस हेल्पलाइन 112 दिए। एसआई निवेदिता ने अपना निजी नंबर भी बांटा। उन्होंने कहा कि कोई परेशानी होने या मनचले दिखने पर तुरंत पुलिस को जानकारी दी जाए। इससे पुलिस ऐसे लोगों पर कार्रवाई कर बेटियों को निडर बना सकेगी। छात्राओं ने पुलिस की इस पहल का स्वागत किया है। उनका कहना है कि ‘पुलिस दीदी’ के आने से उनमें सुरक्षा की भावना बढ़ी है। अब वे बिना किसी झिझक के अपनी बात पुलिस से कह सकती हैं।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *