Headlines

नाबालिग किशोरी सहेली के घर से बरामद:किशनगंज में मां की शिकायत पर FIR दर्ज, आरोपी पर अपहरण और दुष्कर्म की धमकी का आरोप




किशनगंज में नाबालिग किशोरी को उसकी सहेली के घर से बरामद किया गया है। किशोरी की मां ने किशनगंज थाना में शिकायत दर्ज कराई थी। उसने आरोप लगाया था कि उनकी 15 वर्षीय बेटी को बहला-फुसलाकर भगा ले जाया गया है और परिवार को धमकी दी जा रही है। महिला ने हलीम चौक निवासी रहमत अंसारी और उसके पिता पर बेटी का दुबारा अपहरण करने, दुष्कर्म करने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। महिला के मुताबिक, उनकी बेटी को 5 सितंबर को जन्माष्टमी के दिन बहला-फुसलाकर ले जाया गया था। परिवार ने खोजबीन के बाद किशोरी को वापस घर ले आया था। महिला का आरोप है कि इसके बाद से आरोपी लगातार धमकियां दे रहे थे। बेटी को बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप शिकायत के अनुसार, 8 सितंबर को महिला जब बाजार से लौटीं, तो किशोरी घर पर नहीं मिली। बड़ी बेटी से पूछने पर पता चला कि वह दोपहर करीब ढाई बजे बिना बताए घर से चली गई थी। इसके बाद महिला ने आशंका जताई कि रहमत अंसारी उसे फिर से बहला-फुसलाकर ले गया है। सदर थानाध्यक्ष मुकेश कुमार ने बताया कि इस मामले में एफआईआर दर्ज कर ली गई है। लापता नाबालिग किशोरी को उसकी सहेली के घर से ढूंढ निकाला गया है। किशोरी का सदर अस्पताल में मेडिकल जांच कराया जा रहा है और पुलिस मामले की आगे जांच कर रही है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *