Headlines

DMCH Darbhanga Assault | PG Doctor Attacked With Belt By Patient Kin


दरभंगा मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (DMCH) में गुरुवार को मरीज के परिजन और ड्यूटी पर तैनात PG डॉक्टर के बीच विवाद के बाद मारपीट की घटना सामने आई। आरोप है कि मरीज के एक अटेंडेंट ने राउंड कर लौट रहे PG डॉक्टर डॉ. आशुतोष कुमार पर पीछे से बेल्ट के बकल से हमल

.

हमले में डॉक्टर के सिर में गंभीर चोट लगी और खून निकलने लगा। घटना के बाद आक्रोशित PG एवं जूनियर डॉक्टरों ने इमरजेंसी विभाग में इलाज करीब आधे घंटे तक ठप कर सुरक्षा की मांग की।

घटना की सूचना मिलते ही DMCH अधीक्षक डॉ. जगदीश चंद्र, प्राचार्य डॉ. यूसी झा सहित पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे। सदर डीएसपी एसके सुमन के नेतृत्व में 4 थानों की पुलिस टीम ने अस्पताल पहुंचकर मामले की जानकारी ली और CCTV फुटेज की जांच की। पुलिस के अनुसार, CCTV फुटेज में डॉक्टर पर पीछे से हमला करते हुए देखा गया है।

डॉक्टर पर हमले के बाद अस्पताल में अफरा-तफरी का माहौल है।

डॉक्टर पर हमले के बाद अस्पताल में अफरा-तफरी का माहौल है।

वार्ड में भीड़ लगाने को लेकर शुरू हुआ विवाद

जानकारी के अनुसार, बहेड़ी थाना क्षेत्र के जोड़जा चक्का गांव निवासी स्वर्गीय वासो लालदेव के 65 वर्षीय पुत्र पलटू लालदेव DMCH के मेडिसिन विभाग के के झा यूनिट में इलाजरत हैं। गुरुवार को मरीज के पुत्र मनोहर लालदेव का नर्सिंग स्टाफ से विवाद हुआ था। इसी बात को लेकर वह आक्रोशित थे।

बताया जा रहा है कि घटना से पहले मरीज के अटेंडेंट और नर्स के बीच वार्ड में अधिक लोगों के जमा होने को लेकर कहासुनी हुई थी। प्राचार्य डॉ. यूसी झा ने बताया कि उन्हें जानकारी मिली है कि चार-पांच महिलाएं मरीज से मिलने पहुंची थीं। नर्स ने वार्ड में भीड़ नहीं लगाने और बाहर जाने के लिए कहा था। इसी बात को लेकर विवाद हुआ।

पुलिस टीम जाँच करने पहुँची

पुलिस टीम जाँच करने पहुँची

राउंड पूरा कर लौट रहे थे डॉक्टर, पीछे से किया हमला

इसके बाद मामला डॉक्टर तक पहुंचा। हालांकि, डॉक्टरों का आरोप है कि डॉ. आशुतोष कुमार अपना राउंड पूरा कर वहां से जा रहे थे। इसी दौरान पीछे से एक व्यक्ति ने उन पर बेल्ट से हमला कर दिया।

JDA के अध्यक्ष डॉ. कुणाल ने बताया कि डॉक्टर अपना राउंड लेकर जा रहे थे और उन्हें यह जानकारी भी नहीं थी कि पीछे से हमला करने वाला व्यक्ति मरीज का अटेंडेंट है। आरोप है कि हमलावर ने डॉक्टर के कंधे पर आला लटका देखकर उन्हें डॉक्टर के रूप में पहचान लिया और पीछे से बेल्ट के बकल से सिर पर वार कर दिया। इससे डॉक्टर के सिर में चोट लगी और खून निकलने लगा। घायल डॉक्टर का अस्पताल में इलाज कराया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि सरकारी अस्पताल में व्यवस्था संबंधी कमियां हो सकती हैं और मरीज के परिजनों में किसी बात को लेकर आक्रोश भी हो सकता है, लेकिन डॉक्टर पर हाथ उठाना किसी समस्या का समाधान नहीं है। डॉक्टरों ने घटना के बाद सुरक्षा को लेकर नाराजगी जताई।

पलटू लालदेव का इलाज चल रहा है

पलटू लालदेव का इलाज चल रहा है

CCTV में पीछे से हमला करते दिखा आरोपी

सदर डीएसपी एसके सुमन ने बताया कि पुलिस टीम ने अस्पताल पहुंचकर CCTV कैमरों की फुटेज देखी है। फुटेज में स्पष्ट रूप से डॉक्टर पर पीछे से हमला करते हुए देखा गया है। उन्होंने बताया कि डॉक्टर को गंभीर चोट लगी है और उनका इलाज चल रहा है। घटना को लेकर मेडिकल इंजरी भी हुई है।

डीएसपी ने बताया कि डॉक्टर की ओर से आवेदन प्राप्त हो गया है और प्राथमिकी दर्ज करने की प्रक्रिया चल रही है। पुलिस ने हमले में शामिल व्यक्ति की पहचान कर ली है। उसकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।

SDPO जाँच करने पहुँचे

SDPO जाँच करने पहुँचे

हमले के बाद PG और जूनियर डॉक्टरों ने इमरजेंसी सेवा रोकी

PG डॉक्टर पर हमले की जानकारी मिलते ही बड़ी संख्या में PG एवं जूनियर डॉक्टर इमरजेंसी विभाग में जुट गए। डॉक्टरों ने सुरक्षा की मांग को लेकर इलाज रोक दिया। करीब आधे घंटे तक इमरजेंसी सेवा प्रभावित रही।

अस्पताल प्रशासन और पुलिस अधिकारियों के मौके पर पहुंचने तथा कार्रवाई का भरोसा दिए जाने के बाद स्थिति सामान्य हुई। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। CCTV फुटेज, अस्पताल में मौजूद लोगों और मरीज के अटेंडेंट से पूछताछ के आधार पर घटना की पूरी कड़ी स्पष्ट की जा रही है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

    OpenBuk Bharat (ओपनबुक भारत) आपका भरोसेमंद डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है। हम राष्ट्रीय, प्रादेशिक (बिहार), वाणिज्य, और मनोरंजन जगत की हर बड़ी खबर निष्पक्षता और सटीकता के साथ आप तक पहुँचाते हैं।