Headlines

Patna Job Scam | Fake Secretariat Officer And Cop Arrested


पटना34 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

पटना में फर्जी पदाधिकारी और पुलिसकर्मी बनकर लोगों को ठगने वाले 2 शातिरों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। बदमाशों में अजय कुमार शक्ल और उसका साला राज कुमार है। पुलिस के अनुसार अजय खुद को स्वास्थ्य विभाग का अनुभाग अधिकारी (Section Officer – SO) बताता था।

वो लोगों को सचिवालय में नौकरी दिवाने का झांसा देकर पैसे लेता था। उसने अपने साले राज कुमार को फर्जी पुलिस कांस्टेबर बना रखा था। कार्रवाई सचिवालय थाना क्षेत्र से हुई है।

दो ठगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार।

दो ठगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार।

आरोपियों से पूछताछ कर रही पुलिस

आरोपियों के पास से पुलिस की वर्दी और फर्जी पहचान पत्र भी बरामद किए गए हैं। पुलिस को उनके पास से 3 मोबाइल फोन, एक लैपटॉप, पुलिस की वर्दी, 2 आईकार्ड, 2 प्रशस्ति पत्र और स्टांप मिले हैं। बरामद सामान के आधार पर पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि दोनों ने कितने लोगों को नौकरी दिलाने के नाम पर अपना शिकार बनाया है। उनसे पूछताछ की जा रही है और ठगी से जुड़े अन्य लोगों की भी जानकारी जुटाई जा रही है। मामले में पटना की सेंट्रल एसपी ममता कल्याणी की ओर से जल्द पूरे मामले का खुलासा किया जा सकता है। फिलहाल पुलिस दोनों आरोपियों से पूछताछ कर रही है।

खबरें और भी हैं…



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *