![]()
सीवान के अंबेदकर भवन स्थित संवाद कक्ष में बुधवार को नगर निकायों के पुनर्गठन, विस्तार एवं उत्क्रमण के प्रस्तावों की समीक्षा को लेकर जिला कार्यक्रम कार्यान्वयन समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता बिहार सरकार के पर्यटन विभाग के मंत्री सह सीवान जिले के प्रभारी मंत्री केदार प्रसाद गुप्ता ने की। बैठक में जिलाधिकारी विजय प्रकाश मीणा समेत जिले के वरीय पदाधिकारी एवं समिति के अन्य सदस्य मौजूद रहे। कार्यक्रम की शुरुआत राष्ट्रगीत एवं राष्ट्रगान के साथ हुई। इसके बाद मुख्य अतिथि एवं अन्य सदस्यों ने दीप प्रज्ज्वलित किया। प्रस्ताव पर विस्तार से समीक्षा की बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेदकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम को आगे बढ़ाया गया। जिलाधिकारी विजय प्रकाश मीणा ने प्रभारी मंत्री को पौधा, शॉल एवं मोमेंटो देकर स्वागत किया। वहीं अन्य सदस्यों का भी पौधा देकर अभिनंदन किया गया। बैठक में नगर पंचायत महाराजगंज के क्षेत्र विस्तार एवं उत्क्रमण कर नगर परिषद बनाए जाने के प्रस्ताव पर विस्तार से समीक्षा की गई। वर्तमान में नगर पंचायत महाराजगंज में आठ राजस्व ग्राम शामिल हैं, जिन्हें 17 प्रशासनिक वार्डों में बांटा गया है। नगर पंचायत का क्षेत्रफल 9.01 वर्ग किलोमीटर और आबादी 26,020 है। शहरीकरण को मिलेगी व्यवस्थित दिशा प्रस्ताव के अनुसार महाराजगंज नगर परिषद के क्षेत्र विस्तार में महाराजगंज प्रखंड की दो आंशिक ग्राम पंचायतों तेवथा एवं तेघड़ा तथा दरौंदा प्रखंड की तीन आंशिक ग्राम पंचायतों बाल बंगरा, रुकुन्दीपुर एवं कोथुआं सारंगपुर के हिस्सों को शामिल किया जाना है। इनसे संबंधित कुल 10 राजस्व ग्राम—तेवथा, मानपुर, बंगरा, दुरेजी, कल्याणपुर, बाल बंगरा, रुकुन्दीपुर, कटवार, कोथुआं सारंगपुर एवं अभूई—को प्रस्तावित नगर परिषद में शामिल करने की योजना है। बैठक में बताया गया कि नगर परिषद बनने से क्षेत्र में तेजी से हो रहे शहरीकरण को व्यवस्थित दिशा मिलेगी। इसके साथ ही भौतिक आधारभूत संरचनाओं, स्वच्छता व्यवस्था एवं नागरिक सुविधाओं के विकास में तेजी आने की उम्मीद है। लाभुकों के बीच प्रशस्ति पत्र, डमी चेक एवं पर्चा वितरित कार्यक्रम के दौरान प्रभारी मंत्री एवं अन्य सदस्यों ने विभिन्न सरकारी योजनाओं के लाभुकों के बीच सहायता एवं प्रोत्साहन सामग्री का वितरण भी किया। दिव्यांगजन सशक्तजन कोषांग के तहत 25 लाभुकों को बैट्री चालित ट्राईसाइकिल दी गई। इसके अलावा बिहार स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड के तीन, जीविका की आरंभिक पूंजीकरण निधि के तीन, प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य उद्यम उन्नयन योजना के पांच लाभुकों समेत विभिन्न योजनाओं के लाभुकों के बीच प्रशस्ति पत्र, डमी चेक एवं पर्चा वितरित किया गया। अभियान बसेरा के तहत सीवान सदर प्रखंड के 10 लाभुकों को भी पर्चा दिया गया। ग्राम कचहरी सचिव एवं न्याय मित्र की सेवाकाल में मृत्यु के बाद अनुग्रह अनुदान योजना के तहत चार लाभुकों को सहायता दी गई।
Source link
सीवान के महाराजगंज को नगर परिषद बनाने की तैयारी:प्रभारी मंत्री की अध्यक्षता में हुई मीटिंग, 10 राजस्व गांवों को जोड़ने पर विचार
