Headlines

Surat Youth Falls 40 Feet From Bridge While Shooting Reels


  • Hindi News
  • National
  • Surat Youth Falls 40 Feet From Bridge While Shooting Reels | CCTV Footage

सूरत1 दिन पहले

  • कॉपी लिंक
युवक के ब्रिज से ऑटो पर गिरने का सीसीटीवी फुटेज। - Dainik Bhaskar

युवक के ब्रिज से ऑटो पर गिरने का सीसीटीवी फुटेज।

गुजरात के सूरत में रील बनाने के चक्कर में 21 साल का युवक 40 फीट ऊंचे ओवरब्रिज से नीचे गिर गया। गनीमत रही कि वह सीधे जमीन पर नहीं गिरा, बल्कि नीचे मौजूद ऑटो रिक्शा के शेड पर जा गिरा। इससे उसकी जान बच गई। घटना सोमवार की है, जिसका CCTV फुटेज मंगलवार को सामने आया।

21 साल के युवक की पहचान मोनू के रूप में हुई है। वह मूल रूप से बिहार का रहने वाला है। सोमवार को वह अपने दोस्त के साथ किम रेलवे ओवरब्रिज पर रील बनाने पहुंचा था।

दोनों रील बनाने के लिए ब्रिज के पिलर पर चढ़ गए। इसी दौरान मोनू का संतुलन बिगड़ गया और वह करीब 40 फीट नीचे जा गिरा।

ओवरब्रिज के इसी पिलर पर खड़े होकर बना रहे थे रील।

ओवरब्रिज के इसी पिलर पर खड़े होकर बना रहे थे रील।

ओवरब्रिज के नीचे खड़ा ऑटो रिक्शा, जिसके शेड पर युवक गिरा।

ओवरब्रिज के नीचे खड़ा ऑटो रिक्शा, जिसके शेड पर युवक गिरा।

ऑटो पर गिरने के बाद युवक खुद ही उठा। आसपास के लोग भी मौके पर जमा हो गए थे।

ऑटो पर गिरने के बाद युवक खुद ही उठा। आसपास के लोग भी मौके पर जमा हो गए थे।

युवक को मामूली चोटें आईं

मोनू के गिरने की तेज आवाज सुनकर आसपास मौजूद लोग मौके पर पहुंचे और उसकी मदद की। हादसे में मोनू के हाथ-पैर में मामूली चोटें आईं।

हादसे की सूचना मिलते ही किम थाने की पेट्रोलिंग टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने घायल मोनू को नजदीकी अस्पताल पहुंचाया, जहां उसका इलाज किया गया। इलाज के बाद उसे समझाइश देकर छोड़ दिया।

———————-

ये खबर भी पढ़ें…

रील बनाते समय इटमा वाटरफॉल में गिरा युवक, मौत: रीवा में पोज देते समय पैर फिसलने से गिरा

रीवा के प्रसिद्ध इटमा वाटरफॉल में मंगलवार को युवक का पैर फिसल गया जिससे वह झरने में गिर गया। हादसे में युवक की मौत हो गई। युवक मोहम्मद तनवीर (पिता निसार अहमद) प्रयागराज के अनापुर का रहने वाला था। पूरी खबर पढ़ें…



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

    OpenBuk Bharat (ओपनबुक भारत) आपका भरोसेमंद डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है। हम राष्ट्रीय, प्रादेशिक (बिहार), वाणिज्य, और मनोरंजन जगत की हर बड़ी खबर निष्पक्षता और सटीकता के साथ आप तक पहुँचाते हैं।