Headlines

PM Modi Vadodara Visit: Inauguration, Launch Event & Gen-Z Interaction


वडोदरा8 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

गुजरात के वडोदरा में मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मौजूदगी में विशेष कार्यक्रम होने जा रहा है। पीएम का यह कार्यक्रम कई प्रोजेक्ट्स के शिलान्यास और लोकार्पण का है, लेकिन इसमें जेन-जी का पीएम से सीधा संवाद भी होगा।

इसीलिए इस बार पीएम का स्टेज भी न्यू थीम पर डिजाइन किया गया है। पीएम के मंच के साथ एक ‘वाय’ शैप में रैंप बनाया गया है, जिसके चारों ओर युवा बैठेंगे। मोदी रैंप पर चलते हुए स्टूडेंट्स से बातचीत करेंगे।

35200 करोड़ के प्रोजेक्ट का उद्घाटन-शिलान्यास करेंगे

पीएम मोदी वडोदरा और आसपास के क्षेत्रों से जुड़े 35200 करोड़ रुपए के कई विकास प्रोजेक्ट्स का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे। इसके बाद नवसारी जाएंगे। नवसारी में बीजेपी कार्यालय का उद्घाटन करेंगे। नवसारी से सूरत पहुंचेंगे और यहां से मुंबई के लिए रवाना होंगे।

इस स्टेज पर चलते हुए पीएम मोदी युवाओं से संवाद करेंगे।

इस स्टेज पर चलते हुए पीएम मोदी युवाओं से संवाद करेंगे।

वडोदरा में इन प्रोजेक्ट्स की शुरुआत करेंगे पीएम

  • पीएम मोदी वेस्टर्न डेडिकेटेड फ्राइट कॉरिडोर (WDFC) के तीन महत्वपूर्ण सेक्शंस देश को समर्पित करने वाले हैं। इनकी कुल लंबाई 326 रूट किमी है और इसे 20,700 करोड़ रुपए से ज्यादा की लागत से विकसित किया गया है।
  • न्यू साणंद (नॉर्थ), न्यू मकरपुरा, न्यू उमरगांव और न्यू JNPT (जवाहरलाल नेहरू पोर्ट अथॉरिटी), मुंबई से मालगाड़ी सेवाओं को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। साथ ही, वह टांडा रोड और वडोदरा (प्रतापनगर) के बीच नई पैसेंजर ट्रेन को भी हरी झंडी दिखाएंगे।
  • इसके साथ, वे छोटा उदयपुर-धार प्रोजेक्ट के हिस्से के रूप में विकसित जोबट-टांडा रोड न्यू रेल लाइन को भी देश को समर्पित करेंगे।
  • 329 किमी लंबी और 9,700 करोड़ रुपए से ज्यादा की लागत वाली तीन रेल प्रोजेक्ट्स का शिलान्यास करेंगे। इनमें वडोदरा-रतलाम तीसरी और चौथी रेल लाइन्स, मियागाम करजन-चोरंदा-मालसर गेज कंवर्जन और विश्वामित्री-दभोई रेल लाइन डबलिंग प्रोजेक्ट शामिल हैं।
  • करीब 1,780 करोड़ रुपए की लागत वाली तीन नेशनल हाईवे प्रोजेक्ट्स का भी शिलान्यास करेंगे। इसमें NH-48 के कामरेज-चलथान सेक्शन की सिक्स-लेनिंग, NH-48 के वडोदरा-सूरत सेक्शन पर तापी और नर्मदा नदियों पर प्रमुख पुलों के साथ अतिरिक्त संरचनाओं का निर्माण और NH-53 पर अभवा, मिंधोला और खाजोद जंक्शनों पर ग्रेड-सेपरेटेड स्ट्रक्चर्स का निर्माण भी शामिल है।
  • इसके अलावा, पीएम मोदी गुजरात सरकार की करीब 2,600 करोड़ रुपए के विभिन्न प्रोजेक्ट्स का उद्घाटन और शिलान्यास भी करेंगे।
वडोदरा के यूनिवर्सिटी ग्राउंड में तैयार हो रहा विशाल पंडाल।

वडोदरा के यूनिवर्सिटी ग्राउंड में तैयार हो रहा विशाल पंडाल।

मुंबई में ग्लोबल फिनटेक फेस्ट-जी.एफ.एफ 2026 का शुभारंभ करेंगे

पीएम शाम को मुंबई में ग्लोबल फिनटेक फेस्ट-जी.एफ.एफ 2026 का शुभारंभ करेंगे। दुनिया के सबसे बड़े और प्रभावशाली सालाना फिनटेक सम्मेलनों में से एक, जी.एफ.एफ का इस बार का विषय है- ‘पोटेंशियल टू इम्पैक्ट: एजेंटिक एआई, टोकनाइजेशन, क्वांटम – ट्रस्टेड, कनेक्टेड, ग्लोबल सिस्टम्स फॉर इन्क्लूसिव फाइनेंस’। प्रधानमंत्री सम्‍मेलन को संबोधित भी करेंगे। एक आधिकारिक विज्ञप्ति के मुताबिक, इस महोत्सव का उद्देश्य डिजिटल भुगतान और वित्तीय समावेशन के क्षेत्र में भारत के नेतृत्व को और मजबूत करना तथा संभावनाओं को वास्‍तविकता में बदलना है।

——————-

ये खबर भी पढ़ें…

पीएम मोदी की 13 साल बाद श्रीराम कॉलेज में स्पीच:कहा- मैंने लाल किले से होम्योपैथी की गोली दी

प्रधानमंत्री शनिवार शाम मेट्रो से सफर कर श्रीराम कॉलेज ऑफ कॉमर्स (SRCC) पहुंचे। उन्होंने कॉलेज के 100वें स्थापना दिवस पर जेन-जी छात्रों के बीच 48 मिनट स्पीच दी। पीएम मोदी ने कहा कि आपकी लैंग्वेज में कहूं तो इस कॉलेज के पूर्व छात्र OG (ओरिजनल गैंग्स्टर) हैं। पूरी खबर पढ़ें…



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

    OpenBuk Bharat (ओपनबुक भारत) आपका भरोसेमंद डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है। हम राष्ट्रीय, प्रादेशिक (बिहार), वाणिज्य, और मनोरंजन जगत की हर बड़ी खबर निष्पक्षता और सटीकता के साथ आप तक पहुँचाते हैं।