![]()
पश्चिम चंपारण जिले के नवलपुर थाना क्षेत्र के सेमरी भवानीपुर गांव में रविवार देर रात एक नवविवाहिता की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। सूचना मिलने पर नवलपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच कर रही है। मृतका की पहचान सेमरी भवानीपुर गांव निवासी गोविंद राम की 20 साल की पत्नी शोभा देवी के तौर पर हुई है। बताया गया है कि शोभा का पति हरियाणा के समालखा में मजदूरी करता है और अभी वहीं है। मायके वालों ने लगाया दहेज प्रताड़ना का आरोप घटना की जानकारी मिलने पर शोभा देवी के मायके वाले भी सेमरी भवानीपुर गांव पहुंचे। मायके वालों ने ससुराल पक्ष पर दहेज के लिए प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। शादी के बाद से परेशान करने का आरोप मृतका की चाची चयनी देवी ने आरोप लगाया कि शादी के बाद से ही शोभा को दहेज के लिए लगातार परेशान किया जा रहा था। चयनी देवी शनिचरी थाना क्षेत्र के दुलारपट्टी गांव की रहने वाली हैं। फोन पर कई बार बताई थी प्रताड़ना की बात चयनी देवी ने बताया कि शोभा ने कई बार फोन पर अपने घरवालों को ससुराल में प्रताड़ित किए जाने की बात बताई थी। परिवार के लोगों ने कई बार आपसी बातचीत से मामला सुलझाने की कोशिश की। मायके वालों का आरोप है कि उनकी भतीजी की हत्या की गई है। उन्होंने पुलिस से निष्पक्ष जांच कर दोषियों पर कार्रवाई की मांग की है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से स्पष्ट होगी मौत की वजह हालांकि, नवविवाहिता की मौत किस वजह से हुई, इसकी साफ वजह अभी सामने नहीं आई है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद ही मौत की असली वजह पता चल पाएगी। नवलपुर थानाध्यक्ष देवेंद्र कुमार ने बताया कि पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामले की जांच की जा रही है और सभी पहलुओं की जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे कार्रवाई की जाएगी।
Source link
पश्चिम चंपारण में नवविवाहिता की संदिग्ध मौत:मायके वालों ने ससुराल पर दहेज प्रताड़ना का लगाया आरोप; पोस्टमार्टम से खुलेगा राज
