Headlines

Breaking News Headlines Today, Pictures, Videos and More From Dainik Bhaskar


  • Hindi News
  • National
  • Breaking News Headlines Today, Pictures, Videos And More From Dainik Bhaskar

3 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

प्रधानमंत्री मोदी ने पेरिस में भव्य स्वामीनारायण मंदिर के उद्घाटन पर BAPS और श्रद्धालुओं को बधाई दी और इसे भारत-फ्रांस सांस्कृतिक संबंधों में एक नया अध्याय बताया।

प्रधानमंत्री मोदी ने इस मंदिर को भारत की आध्यात्मिक विरासत, भारतीय शिल्प कौशल और आधुनिक इंजीनियरिंग के फ्रांस में एक साथ आने का प्रतीक बताया, जो दोनों देशों के लोगों के बीच आपसी संबंधों और विशेष रणनीतिक साझेदारी को मजबूत करता है।

आज की अन्य बड़ी खबरें…

42 करोड़ से ज्यादा की डिजिटल अरेस्ट की ठगी मामला, अब तक 8 गिरफ्तार

सीबीआई ने डिजिटल अरेस्ट ठगी के तीन मामलों में 5 और लोगों को गिरफ्तार किया है। इन मामलों में पीड़ितों से 42 करोड़ रुपए से ज्यादा की ठगी का आरोप है। इसके साथ ही तीनों मामलों में गिरफ्तार आरोपियों की संख्या 8 हो गई है।

यह कार्रवाई CBI के देशभर में चल रहे ऑपरेशन चक्र-VI का हिस्सा है। इसके तहत डिजिटल अरेस्ट के जरिए ठगी करने वाले संगठित साइबर अपराध नेटवर्क पर कार्रवाई की जा रही है। एजेंसी ने तीनों मामलों में 20 राज्यों में 89 जगहों पर तलाशी के बाद ये गिरफ्तारियां की हैं।

CBI के मुताबिक, हाल में गिरफ्तार 5 आरोपी ठगी की रकम हासिल करने, अलग-अलग खातों में भेजकर उसका हिसाब छिपाने और रकम को आगे बांटने में शामिल थे। एजेंसी की प्रवक्ता बीना यादव ने यह जानकारी दी।

मुंबई के धारावी में LPG सिलेंडर में लगी आग, 4 झुलसे

मुंबई में धारावी के राजीव गांधी नगर में एक घर में LPG सिलेंडर में आग लग गई। फायर ब्रिगेड के पहुंचने से पहले स्थानीय लोगों ने आग बुझा दी। हादसे में दो बच्चों समेत 4 लोग झुलस गए। सभी घायलों को सायन अस्पताल में भर्ती कराया गया।

Meta ने केरल CM के हटाए पोस्ट बहाल किए, सरकार ने मांगा जवाब

केरल CM वीडी सतीशन के फेसबुक पेज से हटाए गए पोस्ट Meta ने बहाल कर दिए हैं। इनमें आशा वर्कर्स के ओणम बोनस और मिलाद-उन-नबी की बधाई वाले पोस्ट शामिल थे।

CMO ने Meta और केंद्रीय IT मंत्रालय से पोस्ट हटाने की वजह पूछी है। सरकार ने यह भी पूछा कि पोस्ट ऑटोमेटेड सिस्टम या किसी व्यक्ति के जरिए हटाए गए थे।

सतीशन ने कहा कि सरकारी पोस्ट का बिना वजह हटना गंभीर चिंता है। मुख्यमंत्री के सचिव रतन यू. केलकर ने आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट्स की सुरक्षा मजबूत करने की मांग की।

महाराष्ट्र में दही हांडी के दौरान 2 की मौत, मुंबई में 306 गोविंदा घायल

महाराष्ट्र में दही हांडी के दौरान हादसों में 2 लोगों की मौत हो गई। मुंबई में 7 साल के रुद्र कदम पर ईंटों का खंभा गिर गया। वहीं पुणे में लोहे का ढांचा गिरने से एक महिला की जान चली गई।

मुंबई में 306 गोविंदा घायल हुए। घायलों का अस्पतालों में इलाज चल रहा है। प्रशासन ने अतिरिक्त बेड और दवाओं की व्यवस्था की थी। डिप्टी CM एकनाथ शिंदे ने युवाओं से सुरक्षा को प्राथमिकता देने की अपील की। उन्होंने कहा, हांडी तोड़ें, लेकिन अपनी जान बचाएं।

BJP सांसद दिनेश शर्मा बने अंडमान-निकोबार के नए उपराज्यपाल

भाजपा के राज्यसभा सांसद और यूपी के पूर्व डिप्टी CM दिनेश शर्मा को अंडमान-निकोबार का नया उपराज्यपाल नियुक्त किया गया है। राष्ट्रपति भवन ने शनिवार को इसकी घोषणा की।

62 साल के दिनेश शर्मा कार्यभार संभालने के दिन से पद पर होंगे। वे मौजूदा उपराज्यपाल एडमिरल डी.के. जोशी (रिटायर्ड) की जगह लेंगे।

डी.के. जोशी ने 8 अक्टूबर 2017 को पद संभाला था। शर्मा का राज्यसभा कार्यकाल 25 नवंबर को खत्म होना था। वे राज्यसभा के उपसभापति भी हैं।

कांग्रेस ने जाति जनगणना का फॉर्म बदलने और ड्रॉपडाउन लिस्ट की मांग की

कांग्रेस ने जाति जनगणना के फॉर्म में जातियों की ड्रॉपडाउन लिस्ट देने की मांग की है। पार्टी नेता सुभाषिनी यादव ने कहा कि खुद जाति का नाम लिखने से अलग-अलग नाम और स्पेलिंग दर्ज हो सकती हैं, जिससे आंकड़ों में गड़बड़ी हो सकती है।

कांग्रेस ने कहा कि केंद्र और राज्य सरकारों के पास जातियों की सूची पहले से मौजूद है। पार्टी ने नए फॉर्म के लिए राजनीतिक दलों, विशेषज्ञों और जनता से चर्चा की मांग की है।

कांग्रेस के मुताबिक, सही जातिगत आंकड़े OBC, EBC और अन्य पिछड़े वर्गों के प्रतिनिधित्व और सरकारी योजनाओं के लिए जरूरी हैं। जाति जनगणना फरवरी 2027 से शुरू होनी है।

खबरें और भी हैं…



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

    OpenBuk Bharat (ओपनबुक भारत) आपका भरोसेमंद डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है। हम राष्ट्रीय, प्रादेशिक (बिहार), वाणिज्य, और मनोरंजन जगत की हर बड़ी खबर निष्पक्षता और सटीकता के साथ आप तक पहुँचाते हैं।