Headlines

पुणे में डीजे-सेटिंग के दौरान बेतिया के ऑपरेटर की मौत:भारी बक्से के नीचे दबने से गई जान, पत्नी रो-रोकर हो रही बेहोश




बेतिया के योगापट्टी प्रखंड के हथिया गांव निवासी राजू कुमार(42) की शुक्रवार देर शाम पुणे में मौत हो गई। वह डीजे ऑपरेटर का काम करते थे। साउंड सिस्टम सेट करते समय एक भारी बक्सा उन पर गिर गया, जिससे उनकी मौके पर ही जान चली गई। हादसे की खबर गांव पहुंचते ही परिवार में मातम छा गया। राजू कुमार हथिया गांव के स्वर्गीय शेषनाथ प्रसाद के बेटे थे। परिजनों ने बताया कि राजू पुणे में डीजे ऑपरेटर का काम करते थे। शुक्रवार शाम वह एक कार्यक्रम के लिए साउंड सिस्टम लगा रहे थे। इसी दौरान एक भारी बक्सा असंतुलित होकर उन पर गिर गया। बक्से के नीचे दबने से राजू गंभीर रूप से घायल हो गए और उनकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद मौके पर अफरातफरी मच गई। वहां मौजूद लोगों ने राजू को बक्से के नीचे से निकालने की कोशिश की, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। जब हादसे की खबर हथिया गांव स्थित उनके घर पहुंची, तो परिवार में शोक छा गया। पत्नी रो-रोकर हो रही बेहोश राजू कुमार की पत्नी उमा देवी का रो-रोकर बुरा हाल है। पति की मौत के सदमे से वह बार-बार बेहोश हो रही हैं। उनके तीन बच्चे हैं, जिनमें दो बेटे विवेक कुमार और अंकित कुमार, और एक बेटी पुष्पा कुमारी शामिल हैं। पिता की अचानक मौत से तीनों बच्चों के सिर से पिता का सहारा छिन गया है। परिजनों ने बताया कि राजू कुमार मेहनत-मजदूरी कर परिवार का गुजारा करते थे। उनकी असमय मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है और आर्थिक संकट भी बढ़ गया है। खबर मिलने के बाद रिश्तेदार, ग्रामीण और परिचित उनके घर पहुंचने लगे हैं। परिवार के लोग पुणे से शव के गांव पहुंचने का इंतजार कर रहे हैं। शव पहुंचने के बाद अंतिम संस्कार किया जाएगा।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *