![]()
दिल्ली के सत्य निकेतन इलाके में रविवार को तीन मंजिला एक इमारत गिर गई। कई लोग मलबे में दब गए। रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है। घटना दोपहर 1:30 बजे की है। स्थानीय लोग हथौड़े से मलबा हटाने की कोशिश कर रहे हैं। मलबे में कुछ गाड़ियां भी दब गईं हैं। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, दिल्ली की इस बिल्डिंग में हॉस्टल चलता था। बच्चों के मलबे में दबे होने की आशंका है। उन्हें बाहर निकालने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कर दिया गया है। हालांकि, अभी यह पता नहीं चला है कि कितने बच्चे अंदर फंसे हो सकते हैं। आसपास की दूसरी बिल्डिंगों को भी सुरक्षा के लिए खाली करा लिया गया है। घटना से जुड़ी 6 तस्वीरें… खबर लगातार अपडेट की जा रही है।
Source link
दिल्ली में तीन मंजिला इमारत गिरी:कई लोग मलबे में दबे, रेस्क्यू जारी
