Headlines

दुकान में आग, 20 लाख से ज्यादा का नुकसान:सीतामढ़ी में बेकरी, गिफ्ट और किराना का सामान जला; शॉर्ट सर्किट से आग की आशंका




सीतामढ़ी के बेलसंड थाना क्षेत्र के कोठी चौक पर स्थित आयुष एग सेंटर एंड एंटरप्राइजेज बेकरी एंड गिफ्ट में आग लग गई। इस घटना में दुकान के अंदर रखा सारा सामान जलकर राख हो गया। दुकानदार के अनुसार, आग से 20 लाख रुपये से ज्यादा की संपत्ति का नुकसान हुआ है। आग लगने के बाद इलाके में थोड़ी देर के लिए हलचल मच गई। दुकान के मालिक पंकज कुमार सिंह ने बताया कि जब वे दुकान पर पहुंचे तो अंदर आग लगी हुई थी। दुकान का शटर बहुत गर्म हो चुका था और उसे खोलने में काफी मेहनत करनी पड़ी। किसी तरह शटर खोलकर जब उन्होंने दुकान के अंदर देखा तो वे हैरान रह गए। आग ने देखते ही देखते दुकान में रखे सामान को अपनी चपेट में ले लिया था। शॉर्ट सर्किट से आग लगने की आशंका पंकज कुमार सिंह ने बताया कि दुकान के अंदर का सारा सामान जलकर राख हो गया है। इसमें बेकरी का सामान, गिफ्ट आइटम, किराना और अन्य चीजें पूरी तरह खत्म हो गईं। पंकज कुमार सिंह के मुताबिक, इस आग में करीब 20 लाख रुपये से ज्यादा की संपत्ति जलकर बर्बाद हो गई है। आग किस वजह से लगी, इसका अभी तक साफ पता नहीं चल पाया है। हालांकि, शुरुआती तौर पर शॉर्ट सर्किट से आग लगने की आशंका है। प्रशासन से मदद की मांग घटना की जानकारी मिलने के बाद बेलसंड थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जानकारी ली। पुलिस ने बताया कि आग लगने की सूचना पर मौके पर पहुंचकर हालात देखे गए हैं। आग लगने के सही कारणों की जांच की जा रही है। पुलिस ने भी शॉर्ट सर्किट को आग की शुरुआती वजह बताया है। इस घटना से दुकानदार को काफी आर्थिक नुकसान हुआ है। पीड़ित दुकानदार ने प्रशासन से नुकसान का आकलन कर मदद देने की मांग की है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *