Headlines

अनंत सिंह बोले-MLC चुनाव में नीरज नहीं अनुज को जिताएं:मैं अपने लोगों का सपोर्ट करूंगा; समर्थक बोले- जिसके साथ छोटे सरकार जीत उसकी




बिहार विधान परिषद की पटना स्नातक सीट पर चुनाव से पहले जदयू खेमे में राजनीति तेज हो गई है। मोकामा से जेडीयू विधायक अनंत सिंह ने अपनी ही पार्टी के मुख्य प्रवक्ता और मौजूदा MLC नीरज कुमार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। अनंत सिंह ने आगामी MLC चुनाव में डॉ. अनुज सिंह का समर्थन करने की बात कही है। उन्होंने साफ कहा कि वे नीरज कुमार का साथ नहीं देंगे। जो मेरे साथ रहेगा, हम उसका साथ देंगे- अनंत सिंह दरअसल अनंत सिंह गुरुवार को बाढ़ के बेड़ना गांव पहुंचे थे। इस गांव में जहरीली शराब पीने से 4 लोगों की मौत हुई थी। अनंत सिंह 4 दिन में दूसरी बार पीड़ित परिवार से मिलने पहुंचे थे। अनंत सिंह के साथ डॉ.अनुज, बाढ़ से विधायक डॉ. सियाराम सिंह भी मौजूद थे। अनंत सिंह ने पीड़ित परिवारों से मुलाकात की और आर्थिक मदद की। मुलाकात बाद मीडिया से बात करते हुए अनंत सिंह ने आगामी एमएलसी चुनाव को लेकर एक राजनीतिक बयान दिया। अनंत सिंह ने साफ कहा कि वे इस चुनाव में डॉ. अनुज सिंह का पूरा समर्थन करेंगे। वे जेडीयू के नीरज कुमार के साथ नहीं देंगे। एमएलसी चुनाव में वो इस बार डॉ. अनुज सिंह का समर्थन करेंगे। उन्होंने यह भी कहा कि 26 विधानसभा में उनके जो भी समर्थक हैं, वे सभी डॉ. अनुज सिंह का साथ देंगे। इस दौरान अनंत सिंह के समर्थकों ने कहा कि जिसके साथ छोटे सरकार उसकी जीत तय है। डॉ. अनुज भी कहा कि जब दादा का समर्थन मिल गया है तो फिर सोचना क्या है। पटना स्नातक सीट पर नीरज कुमार का कार्यकाल 16 नवंबर तक बिहार विधान परिषद के आधिकारिक रिकॉर्ड के मुताबिक, नीरज कुमार पटना स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से जेडीयू के MLC हैं। उनका मौजूदा कार्यकाल 16 नवंबर 2026 को समाप्त हो रहा है। चुनाव आयोग ने 2026 में होने वाली नियमित रिक्तियों में पटना स्नातक सीट को भी शामिल किया है। इस चुनाव में सामान्य विधानसभा मतदाता वोट नहीं करते हैं। स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के लिए संबंधित क्षेत्र के पात्र स्नातक मतदाता वोट डालते हैं। नियमों के मुताबिक, मतदाता बनने के लिए संबंधित निर्वाचन क्षेत्र का सामान्य निवासी होना और निर्धारित अवधि से पहले कम से कम तीन साल से स्नातक होना जरूरी है। लगातार 3 बार चुनाव जीत चुके हैं नीरज कुमार नीरज कुमार पटना स्नातक सीट से लगातार तीन बार चुनाव जीत चुके हैं। ऐसे में इस बार उनके सामने जीत का चौका लगाने की चुनौती होगी। हालांकि 2026 चुनाव के लिए जेडीयू ने अभी आधिकारिक तौर पर उम्मीदवारों की अंतिम सूची जारी नहीं की है। डॉ. अनुज सिंह के समर्थन से क्या बदलेगा समीकरण अनंत सिंह का डॉ. अनुज सिंह को खुला समर्थन देना चुनावी गणित के लिहाज से महत्वपूर्ण माना जा रहा है। खासकर मोकामा और आसपास के इलाकों में अनंत सिंह का अपना राजनीतिक प्रभाव है। ऐसे में उनके समर्थकों के डॉ. अनुज सिंह के पक्ष में जाने का दावा चुनाव में नया समीकरण बना सकता है। हालांकि, अभी यह स्पष्ट नहीं है कि डॉ. अनुज सिंह किस पार्टी के समर्थन से या निर्दलीय उम्मीदवार के तौर पर चुनाव लड़ेंगे। अगर वे निर्दलीय मैदान में उतरते हैं और अनंत सिंह उनके समर्थन में सक्रिय होते हैं, तब मुकाबला दिलचस्प हो सकता है। अनंत सिंह और नीरज कुमार के बीच मतभेद की चर्चा अनंत सिंह और नीरज कुमार दोनों JDU से जुड़े प्रमुख चेहरे हैं, लेकिन दोनों के बीच राजनीतिक मतभेदों की चर्चा पहले भी सामने आती रही है। नवंबर में खाली होंगी 8 MLC सीटें बिहार में 2026 में विधान परिषद की 8 सीटों पर चुनाव होना है। इनमें चार स्नातक और चार शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र शामिल हैं। चुनाव आयोग के रिकॉर्ड में पटना, दरभंगा, तिरहुत, कोसी की स्नातक सीटों और पटना, दरभंगा, तिरहुत व सारण की शिक्षक सीटों को 2026 की नियमित रिक्तियों में शामिल किया गया है। इन सीटों पर मौजूदा सदस्यों का कार्यकाल नवंबर 2026 में समाप्त हो रहा है। इसी महीने चुनाव शेड्यूल आने की संभावना फिलहाल, चुनाव की आधिकारिक अधिसूचना जारी नहीं हुई है। सितंबर 2026 में चुनाव कार्यक्रम घोषित किए जाने की संभावना है। इसके बाद नामांकन, नामांकन पत्रों की जांच, नाम वापसी और मतदान की तारीख स्पष्ट होगी। जन सुराज भी इन आठ सीटों पर उम्मीदवार उतारने की तैयारी में है। उसकी ओर से उम्मीदवारों की घोषणा जल्द किए जाने की बात सामने आई है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *