Headlines

सीवान में जिम्मी सेल्स के गोदाम में लगी आग:10 लाख से अधिक के नुकसान, 2 घंटे बाद फायर ब्रिगेड ने पाया काबू




सीवान शहर के स्टेशन रोड स्थित जिम्मी सेल्स के गोदाम में गुरुवार को अचानक भीषण आग लग गई। गोदाम से निकल रहे घने काले धुएं को देखकर आसपास के लोगों ने दुकान संचालक को इसकी सूचना दी। आग की खबर मिलते ही इलाके में अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलने के बाद दुकान के कर्मचारियों ने छत पर जाकर जांच की। इस दौरान गोदाम में रखे कार्टून में आग लगी हुई थी और चारों तरफ घना काला धुआं फैला था। कर्मचारियों ने तत्काल नगर थाना पुलिस और फायर ब्रिगेड को सूचना दी। साथ ही आग को फैलने से रोकने के लिए खुद भी बुझाने का प्रयास शुरू कर दिया। देखें, मौके से आई तस्वीरें… 2 घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और आग बुझाने का काम शुरू किया। गोदाम में बड़ी संख्या में कार्टून और अन्य सामान रखे होने के कारण आग तेजी से फैल गई थी। दमकल कर्मियों को आग पर काबू पाने में काफी मशक्कत करनी पड़ी। करीब दो घंटे के लगातार प्रयास के बाद आग पूरी तरह बुझा दी गई। बाहर से आए व्यक्ति ने दी आग की सूचना दुकान मालिक ने बताया कि रोज की तरह दुकान का संचालन हो रहा था। इसी दौरान बाहर से आए एक व्यक्ति ने छत से काला धुआं निकलने की जानकारी दी। इसके बाद कर्मचारियों को छत पर भेजा गया। जांच में गोदाम में आग लगी मिली, जिसके बाद पुलिस और फायर ब्रिगेड को सूचना दी गई। कारण स्पष्ट नहीं, नुकसान का आकलन जारी आग लगने के वास्तविक कारणों का फिलहाल पता नहीं चल सका है। आग बुझने के बाद भी गोदाम में धुआं और पानी भरा हुआ है, जिससे नुकसान का सही आकलन नहीं हो पाया है। शुरुआती अनुमान के मुताबिक करीब 10 लाख रुपये से अधिक के सामान के नुकसान की आशंका है। घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। नगर थाना प्रभारी अविनाश कुमार ने बताया कि आग की सूचना मिलते ही गश्ती दल को मौके पर भेजा गया था। फायर ब्रिगेड की टीम ने करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया। आग के कारणों और वास्तविक नुकसान का आकलन किया जा रहा है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *