![]()
जमुई के किऊल-जसीडीह रेलखंड पर गिद्धौर रेलवे स्टेशन के पास बुधवार को एक 19 वर्षीय युवती की एक्सप्रेस ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। घटना के बाद रेलवे पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जमुई सदर अस्पताल भेज दिया। करीब पांच घंटे बाद मृतका की पहचान खैरा थाना क्षेत्र के बानपुर निवासी तबस्सुम खातून के रूप में हुई। देखें, मौके से आई तस्वीरें… पोल संख्या 378/22 के पास हुई घटना हादसा गिद्धौर रेलवे स्टेशन के पास पोल संख्या 378/22 के समीप हुआ। स्टेशन प्रबंधक पप्पू गौंड ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही रेलवे कंट्रोल और झाझा जीआरपी को जानकारी दी गई। इसके बाद रेल पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। एक्सप्रेस ट्रेन की चपेट में आने की आशंका प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, तबस्सुम की मौत किसी एक्सप्रेस ट्रेन की चपेट में आने से हुई। हालांकि, घटना किन परिस्थितियों में हुई, इसे लेकर झाझा रेल पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही है। टोटो से स्टेशन पहुंची थी युवती प्रत्यक्षदर्शी के अनुसार, युवती टोटो से गिद्धौर रेलवे स्टेशन पहुंची थी। स्टेशन पर उतरने के बाद वह तेजी से रेलवे ट्रैक की ओर गई। कुछ ही देर बाद वह ट्रेन की चपेट में आ गई। पुलिस प्रत्यक्षदर्शियों से भी जानकारी जुटा रही है। बीए की छात्रा थी तबस्सुम मृतका के पिता नजरुल मियां ने बताया कि तबस्सुम बीए की छात्रा थी। वह बुधवार सुबह करीब 10 से 11 बजे के बीच घर से निकली थी। मां के घर लौटने पर वह नहीं मिली तो परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। ट्यूशन वाली जगह पर भी कोई जानकारी नहीं मिली। सोशल मीडिया से मिली जानकारी कुछ घंटे बाद परिजनों को सोशल मीडिया के माध्यम से गिद्धौर में ट्रेन हादसे की जानकारी मिली। इसके बाद परिवार के लोग वहां पहुंचे और तबस्सुम की पहचान की। पिता ने बताया कि घर में किसी तरह का विवाद नहीं हुआ था। युवती की मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। झाझा रेल पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच जारी है।
Source link
जमुई में ट्रेन की चपेट में आई BA छात्रा, मौत:5 घंटे बाद पहचान,पिता बोले- '4 दिन से थी मानसिक परेशान' ट्यूशन का बोलकर निकली थी
