![]()
भागलपुर से आनंद विहार टर्मिनल के बीच स्लीपर कोच वाली वंदे भारत एक्सप्रेस चलाने की तैयारी पूरी कर ली गई है। पूर्व रेलवे मुख्यालय ने रेलवे बोर्ड की ओर से मांगी गई तकनीकी और परिचालन संबंधी सभी रिपोर्ट तैयार कर बोर्ड को भेज दी है। अब अंतिम स्वीकृति का इंतजार है। बोर्ड से मंजूरी मिलते ही ट्रेन के परिचालन की तारीख, समय-सारणी और रूट की आधिकारिक घोषणा की जाएगी। ट्रेन के शुरू होने से भागलपुर समेत बांका, मुंगेर और आसपास के जिलों के यात्रियों को दिल्ली की यात्रा में बड़ी सुविधा मिलने की उम्मीद है। त्योहारों में भीड़ और वेटिंग से मिलेगी राहत दुर्गा पूजा, दीपावली और छठ महापर्व के दौरान भागलपुर-दिल्ली रेलखंड की ट्रेनों में यात्रियों की भारी भीड़ रहती है। नियमित ट्रेनों में सीटों की मांग बढ़ने के कारण यात्रियों को लंबी वेटिंग और कंफर्म टिकट के लिए काफी परेशानी उठानी पड़ती है। ऐसे में स्लीपर वंदे भारत के परिचालन से दिल्ली जाने वाले यात्रियों को एक तेज, आरामदायक और आधुनिक रेल सेवा का विकल्प मिलेगा। ट्रेन में स्लीपर और एसी कोच के साथ यात्रियों की सुविधा-सुरक्षा के लिए आधुनिक व्यवस्थाएं होंगी। वहीं, ट्रेन किन-किन स्टेशनों पर रुकेगी और इसका अंतिम रूट क्या होगा, यह रेलवे बोर्ड की मंजूरी के बाद तय किया जाएगा। पूर्व रेलवे क्षेत्र में वर्तमान में हावड़ा-जमालपुर के बीच चेयरकार वाली वंदे भारत एक्सप्रेस का परिचालन हो रहा है। भागलपुर से आनंद विहार के बीच स्लीपर वंदे भारत शुरू होने पर इस रेलखंड को लंबी दूरी की प्रीमियम रेल सेवा मिलेगी। इससे खासकर रात में यात्रा करने वाले यात्रियों को अधिक सुविधा होगी।
अंतिम मंजूरी मिलने बाकी कोलकाता पूर्व रेलवे मुख्यालय के प्रिंसिपल चीफ कमर्शियल मैनेजर (PCCM) डॉ. उदय शंकर झा ने कहा कि भागलपुर से आनंद विहार टर्मिनल तक स्लीपर कोच वाली वंदे भारत एक्सप्रेस चलाने की रूपरेखा तैयार कर ली गई है। रेलवे बोर्ड की ओर से जो भी जानकारियां मांगी गई थीं, उन्हें मुख्यालय की ओर से भेज दिया गया है। बोर्ड स्तर से परिचालन की अंतिम मंजूरी मिलते ही ट्रेन के शुभारंभ की तिथि और समय की विधिवत घोषणा कर दी जाएगी।
Source link
भागलपुर से दिल्ली तक चलेगी स्लीपर वंदे भारत:बोर्ड की मंजूरी का इंतजार, स्वीकृति के बाद तारीख, समय-सारणी और रूट की होगी घोषणा
