![]()
मध्य प्रदेश के कई जिलों में मूसलाधार बारिश हो रही है। सतना में हालात सबसे ज्यादा खराब हैं। चित्रकूट में मंदाकिनी खतरे के निशान से करीब 2 मीटर ऊपर बह रही है। बाढ़ में नाविक बह गया, जिसका अब तक पता नहीं चला है। उसका वीडियो भी सामने आया है, जिसमें वह बचा-बचाओ चिल्ला रहा है। रामघाट में करीब 400 दुकानें और 20-25 होटल डूब गए हैं। कामदगिरि परिक्रमा पथ पर पानी भरने से श्रद्धालु 10 रुपए देकर हाथ ठेले से पानी पार कर रहे हैं। सतना में सिमरावल नदी का जलस्तर बढ़ने से 36 गांवों को अलर्ट किया गया है। सड़क-पुल बंद, मैहर में स्कूलों की छुट्टी मझगवां के पालदेव में घरों और सड़कों पर पानी भर गया है। डेंगरहट-खोड़री पुल धंसने और मझगवां-पहाड़ीखेड़ा मार्ग बंद होने से आवागमन प्रभावित है। मैहर में नदी-नाले उफान पर हैं और आज सभी स्कूल बंद हैं।
इन जिलों में अलर्ट उमरिया और बालाघाट में अति भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट है। पन्ना, सतना, रीवा, मऊगंज, सीधी, सिंगरौली, कटनी, मैहर, शहडोल, अनूपपुर, डिंडौरी, जबलपुर, मंडला, सिवनी और छिंदवाड़ा में भारी बारिश का अलर्ट जारी है। बारिश और बाढ़ से जुड़ी तस्वीरें देखिए…. मौसम के मिनट-टु-मिनट अपडेट के लिए नीचे लाइव ब्लॉग से गुजर जाइए…
Source link
चित्रकूट में मंदाकिनी में नाविक के बहने का VIDEO:रामघाट में 25 होटल-400 दुकानें डूबीं; सतना के 36 गांवों में अलर्ट, मैहर में स्कूल बंद
