Headlines

नर्स से रेप-हत्या के आरोप में बेगूसराय का मैकेनिक अरेस्ट:हैदराबाद में तीन साल से रह रहा था आरोपी, 30 घंटे में मोबाइट लोकेशन से पकड़ा



बेगूसराय के रहने वाले एक युवक को हैदराबाद में गिरफ्तार किया गया है। आरोप है कि युवक ने 29 अगस्त को 21 साल की नर्स के साथ रेप और हत्या की वारदात को अंजाम दिया था। आरोपी युवक तीन साल पहले हैदराबाद गया था, वहां बाइक मैकेनिक के रूप में काम कर रहा था। घटना हैदराबाद के पहाड़ीशरीफ थाना क्षेत्र के थुक्कुगुड़ा इलाके की है। पुलिस ने आरोपी की पहचान 34 साल के मोहम्मद सनाउल्लाह के रूप में की है। पहाड़ीशरीफ पुलिस और शमशाबाद जोनल टास्क फोर्स ने शिकायत मिलने के 30 घंटे के भीतर तकनीकी साक्ष्यों (मोबाइल टावर डेटा आदि) के आधार पर आरोपी को धर दबोचा। पुलिस ने आरोपी के पास से उसका मोबाइल फोन और घटना के वक्त पहने हुए कपड़े जब्त कर लिए हैं और फोरेंसिक सबूतों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। आरोपी पोर्नोग्राफी देखने का आदी था, नर्स के कमरे के पीछे गैराज था पुलिस जांच के अनुसार, आरोपी मोहम्मद सनाउल्लाह पोर्नोग्राफी देखने का आदी था। वह पीड़िता के कमरे के ठीक पीछे स्थित एक बाइक गैराज में काम करता था और वहीं रहता था। उसने करीब एक महीने पहले खिड़की से नर्स को देखा था और तब से वह उसकी गतिविधियों पर नजर रख रहा था। 28 और 29 अगस्त 2026 की दरमियानी रात को जब नर्स अपने कमरे में सो रही थी, तब आरोपी खिड़की के रास्ते उसके कमरे में घुस गया। जब पीड़िता ने उसका विरोध किया, तो उसने नर्स का गला दबाकर उसकी हत्या कर दी और उसके साथ दुष्कर्म किया। हैदराबाद के प्राइवेट अस्पताल में नर्स थी मृतका मृतका मूल रूप से कोठागुडेम की रहने वाली थी और हैदराबाद के एक निजी अस्पताल में काम करती थी। बताया जा रहा है कि 29 अगस्त को जब पीड़िता काम पर नहीं पहुंची तो उसे कॉल किया गया, जब कॉल रिसीव नहीं हुआ तो उसकी सहेली कमरे पर पहुंंची। दरवाजा अंदर से बंद होने के कारण नर्स की सहेली ने पुलिस को जानकारी दी। जब पुलिस आई तो अंदर नर्स को मृत पाया गया। शुरुआत में मामला हत्या का दर्ज किया गया था, लेकिन मेडिकल जांच के बाद इसमें बलात्कार और SC/ST एक्ट की धाराएं भी जोड़ी गईं।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *