![]()
शेखपुरा में रक्षाबंधन के अवसर पर महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से महिला पुलिसकर्मियों को 20 नई स्कूटी और मोटरसाइकिलें प्रदान की गईं। जिला मुख्यालय स्थित पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय की छात्राओं ने इन वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। जिले के अलग-अलग थानों से जोड़ा जाएगा इस अवसर पर एसपी हिमांशु, एएसपी डॉ. और डीएसपी लाइन मनीष कुमार राकेश कुमार सहित बड़ी संख्या में महिला डीएसपी और महिला थानाध्यक्ष समेत अन्य महिला पुलिस अधिकारी मौजूद रहे। पुलिस लाइन में इस वितरण समारोह के लिए विशेष आयोजन किया गया था। एसपी हिमांशु ने बताया कि पुलिस मुख्यालय से उन्हें कुल 20 स्कूटर और मोटरसाइकिलें प्राप्त हुई हैं। इन्हें जिले के विभिन्न थानों से जोड़ा जाएगा। उन्होंने स्पष्ट किया कि ये वाहन डायल 112 सेवा की तर्ज पर त्वरित कार्रवाई करेंगे, खासकर महिला सुरक्षा और स्कूली छात्राओं की आवाजाही के दौरान मनचलों पर लगाम कसने में सहायक होंगे। क्राइम कंट्रोल और क्रिमिनल पर नकेल कसने के टिप्स मिले एसपी ने यह भी बताया कि इस अभियान से जुड़ी सभी ‘पुलिस दीदी’ को विशेष प्रशिक्षण दिया जा रहा है। महिलाओं और बच्चियों की सुरक्षा के लिए उन्हें पूरी तरह सशक्त और क्रियाशील बनाने का अभियान शुरू कर दिया गया है। रक्षाबंधन के पवित्र दिन पर बच्चियों की सुरक्षा के लिए इन वाहनों को रवाना किया गया। अभियान में शामिल सभी पुलिस अधिकारियों को मोटरसाइकिल और स्कूटर चलाते हुए अपराध नियंत्रण और अपराधियों पर नकेल कसने के टिप्स दिए गए हैं। पुलिस दीदी को मिला है स्पेशल ट्रेनिंग उन्हें बदमाशों के मन में खौफ पैदा करने और आम जनता के बीच विश्वास व अमन स्थापित करने के लिए विशेष रूप से प्रशिक्षित किया गया है। भविष्य में भी उन्हें अत्याधुनिक तकनीक से लैस किया जाएगा। स्कूली और कोचिंग जाने वाली बच्चियों की सुरक्षा के लिए ‘पुलिस दीदी’ के रूप में महिला पुलिस अधिकारियों को विशेष तौर पर तैनात करने का काम शुरू कर दिया गया है।
Source link
महिला पुलिस को मिली 20 नई स्कूटी-बाइक:शेखपुरा में SP ने हरी झंडी दिखाकर सुरक्षा अभियान के लिए रवाना किया
