![]()
शेखपुरा जिले में शेखपुरा-लखीसराय मुख्य पथ पर बरूई गांव के पास दो बाइकों की आमने-सामने की टक्कर हो गई। इस दुर्घटना में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। इनमें से दो घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद पावापुरी के हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है। राखी बंधवाने जा रहे थे घायलों की पहचान नवादा जिले के कौवाकोल गांव निवासी 32 वर्षीय सूरज कुमार (ब्रह्मदेव साहब के पुत्र) और 30 वर्षीय रोहित कुमार (धर्मेंद्र साहू के पुत्र) के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, सूरज कुमार और रोहित कुमार एक ही मोटरसाइकिल पर सवार होकर लखीसराय अपनी बहन के यहां रक्षाबंधन के अवसर पर राखी बंधवाने जा रहे थे। दोनों आपस में ममेरे-फुफेरे भाई हैं। घटना उस समय हुई जब विपरीत दिशा से आ रही एक अन्य मोटरसाइकिल से उनकी जोरदार टक्कर हो गई। स्थानीय लोगों की मदद से तीनों घायल युवकों को शेखपुरा सदर अस्पताल लाया गया। 2 घायलों की हालत गंभीर हालांकि, दूसरी मोटरसाइकिल पर सवार एक घायल व्यक्ति को रास्ते से गुजर रहे बोलेरो सवारों ने किसी अन्य चिकित्सक के पास पहुंचाया। अस्पताल में भर्ती सूरज कुमार और रोहित कुमार की हालत नाजुक बताई जा रही है। स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना पुलिस के साथ-साथ घायलों के परिजनों को भी दे दी है। नगर थाना अध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि घटना के संबंध में लिखित शिकायत मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
Source link
शेखपुरा में बाइक टक्कर से 3 घायल, 2 रेफर:राखी बंधवाने जा रहे 2 युवकों की हालत गंभीर, हायर सेंटर भेजा
