![]()
बिहार सरकार के सामान्य प्रशासन विभाग ने शुक्रवार को 6 IAS अधिकारियों का तबादला और नई जिम्मेदारी देने से जुड़ी अधिसूचना जारी की है। इसमें कई अधिकारियों को महत्वपूर्ण विभागों की जिम्मेदारी सौंपी गई है। 2017 बैच के IAS अधिकारी विवेक रंजन मैत्रेय को भी पदस्थापन की प्रतीक्षा से बाहर लाया गया है। उन्हें अगले आदेश तक सूचना एवं जन-संपर्क विभाग का अपर सचिव बनाया गया है। बता दें कि विवेक रंजन मैत्रेय इसके पहले सीवान के डीएम थे। छात्र प्रोटेस्ट के दौरान एके-47 फायरिंग मामले को लेकर चर्चा में थे। 18 अगस्त को विभाग ने उनको हटाकर वेटिंग में डाल दिया था। हालांकि अब उनको नई पोस्टिंग दे दी गई है। इसके अलावा 2011 बैच के IAS अधिकारी उज्ज्वल कुमार सिंह को पशुपालन निदेशक के पद से स्थानांतरित किया गया है। उन्हें अगले आदेश तक ग्रामीण विकास विभाग का विशेष सचिव बनाया गया है। 2012 बैच के IAS अधिकारी श्रीकांत शास्त्री, जो फिलहाल पदस्थापन की प्रतीक्षा में थे, को अगले आदेश तक पशुपालन विभाग का निदेशक बनाया गया है। विवेक रंजन मैत्रेय सूचना एवं जनसंपर्क विभाग में 2018 बैच के IAS अधिकारी नितिन कुमार सिंह को अगले आदेश तक माध्यमिक शिक्षा विभाग का निदेशक बनाया गया है। वे भी इससे पहले पदस्थापन की प्रतीक्षा में थे। 2021 बैच की IAS अधिकारी नीलिमा साहू को नवादा जिला परिषद के उप विकास आयुक्त-सह-मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी के पद से स्थानांतरित किया गया है। उन्हें स्वास्थ्य विभाग का संयुक्त सचिव बनाया गया है। दिव्या शक्ति को आबकारी विभाग की जिम्मेदारी 2022 बैच की IAS अधिकारी दिव्या शक्ति को कैमूर (भभुआ) जिला परिषद के उप विकास आयुक्त-सह-मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी के पद से हटाकर आयुक्त, उत्पाद, मद्य निषेध, उत्पाद एवं निबंधन विभाग की जिम्मेदारी दी गई है। उन्हें वर्तमान पद से कार्यमुक्त होकर सामान्य प्रशासन विभाग में योगदान देने का निर्देश दिया गया था।
Source link
सीवान के पूर्व डीएम को मिली नई पोस्टिंग:छात्रों पर AK-47 फायरिंग के बाद हटाए गए थे, जन-संपर्क विभाग का अपर सचिव बने
