![]()
इस साल उत्तराखंड की चारधाम यात्रा ने नया रिकॉर्ड बनाया है। 19 अप्रैल से 14 अक्टूबर तक गंगोत्री, यमुनोत्री, केदारनाथ, बद्रीनाथ और हेमकुंड साहिब में कुल 65 लाख 37 हजार 253 श्रद्धालु दर्शन कर चुके हैं। चारधाम यात्रा प्रबंधन एवं नियंत्रण संगठन के अनुसार, बद्रीनाथ धाम में सबसे ज्यादा 23 लाख 21 हजार 401 श्रद्धालु पहुंचे। शनिवार को भी यहां 17 हजार 532 लोगों ने दर्शन किए। बद्रीनाथ के कपाट 16 नवंबर को बंद होंगे। इसके साथ ही ग्रीष्मकालीन चारधाम यात्रा संपन्न हो जाएगी। वहीं, केदारनाथ धाम में 22 अप्रैल से 11 नवंबर के बीच 19 लाख 33 हजार 138 श्रद्धालुओं ने बाबा केदार के दर्शन किए। वर्ष 2023 के बाद यह केदारनाथ में दर्शन करने वालों की दूसरी सबसे बड़ी संख्या है। आज की बाकी बड़ी खबरें… अफगानिस्तान में भूकंप, रिक्टर स्केल पर तीव्रता 5.1 सोमवार सुबह 3:07 बजे (IST) अफगानिस्तान में 5.1 तीव्रता का भूकंप आया, जिसका केंद्र 179 किमी की गहराई पर था। अभी तक किसी तरह के जानमाल के नुकसान की खबर नहीं है।
Source link
भास्कर अपडेट्स:चारधाम यात्रा का रिकॉर्ड, 65.37 लाख श्रद्धालु पहुंचे; बद्रीनाथ में 23.21 लाख ने दर्शन किए, आज कपाट बंद होंगे
