![]()
कैमूर में सीएनजी ऑटो सड़क किनारे खड़े शीशम के पेड़ से टकरा गई। हादसे में चालक की मौके पर ही मौत हो गई। घटना मोहनिया थाना क्षेत्र के पिपरिया गांव के पास की है। मृतक की पहचान दुर्गावती स्टेशन रोड निवासी स्वर्गीय गिरिजा प्रसाद शर्मा के बेटे अंशु कुमार शर्मा (36) के रूप में हुई है। वह ऑटो चलाकर परिवार का भरण-पोषण करते थे। अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराया ऑटो मृतक के पड़ोसी अरविंद कुमार यादव और परिजनों ने बताया कि अंशु दुर्गावती से ऑटो में रिजर्व सवारी लेकर पिपरिया गांव जा रहे थे। गांव के पास ऑटो अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। राहगीरों और ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची और क्षतिग्रस्त ऑटो का मुआयना कर शव को अपने कब्जे में लिया। पोस्टमॉर्टम के बाद परिजनों को सौंपा गया शव पुलिस ने जरूरी कागजी कार्रवाई के बाद शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भभुआ सदर अस्पताल भेजा। पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। परिजनों ने जिला प्रशासन से मुआवजे की मांग की है।
Source link
CNG ऑटो पेड़ से टकराई, चालक की मौत:दुर्गावती से रिजर्व सवारी लेकर पिपरिया गांव जा रहा था
