Headlines

Saharsa Ganga Utsav 2026: Varanasi Style Aarti at Bharti Mandan Sarovar


सहरसा नगर निगम के वार्ड नंबर 13 स्थित न्यू कॉलोनी के आईडी सिंह चौक के पास भारती मंडन मिश्र सरोवर पर 4 नवंबर को गंगा उत्सव-2026 मनाया जाएगा। इस मौके पर वाराणसी से आए पंडितों की टीम पारंपरिक तरीके से गंगा आरती करेगी।

.

कार्यक्रम के दौरान सरोवर के आसपास सैकड़ों दीप भी जलाए जाएंगे।

दीपोत्सव के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रम

नगर निगम ने आयोजन की तैयारी शुरू कर दी है। रविवार को नगर आयुक्त प्रभात कुमार झा ने अधिकारियों के साथ सरोवर का जायजा लिया। उन्होंने बताया कि जिलाधिकारी दीपेश कुमार के निर्देश पर यह कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है।

गंगा आरती के साथ दीपोत्सव भी होगा। नगर निगम ने शहरवासियों से घरों से दीप लेकर आने और कार्यक्रम में शामिल होने की अपील की है।

नगर आयुक्त के मुताबिक, आम्रपाली के कलाकार सरोवर किनारे नृत्य प्रस्तुति देंगे। इसके साथ धार्मिक श्लोकों और भक्ति गीतों का गायन भी होगा। गंगा आरती के लिए वाराणसी के पंडितों को आमंत्रित किया गया है।

सरोवर का नाम बदलने का प्रस्ताव

नगर आयुक्त ने बताया कि सभी वार्ड पार्षदों ने सरोवर का नाम मां भारती मंडन मिश्र सरोवर रखने का प्रस्ताव दिया है। इसे नगर निगम बोर्ड की अगली बैठक में पारित कराया जाएगा।

उन्होंने कहा कि दीपावली और छठ के बीच होने वाला दीपोत्सव और गंगा आरती शहरवासियों के लिए आकर्षण का केंद्र बनेगा। उन्होंने लोगों से कार्यक्रम में शामिल होने की अपील की।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

    OpenBuk Bharat (ओपनबुक भारत) आपका भरोसेमंद डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है। हम राष्ट्रीय, प्रादेशिक (बिहार), वाणिज्य, और मनोरंजन जगत की हर बड़ी खबर निष्पक्षता और सटीकता के साथ आप तक पहुँचाते हैं।