Headlines

गोपालगंज में जमीन विवाद में दादा-पोते पर चाकू से हमला:दोनों घायल; पुलिस के जाने के बाद वारदात, 3 संदिग्ध हिरासत में, चाकू बरामद




गोपालगंज के विशम्भरपुर थाना क्षेत्र में जमीन के पुराने विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच मारपीट हो गई। जमुनिया मोड़ के पास नामजद आरोपियों ने दादा और पोते पर चाकू से हमला कर दिया। इसमें दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायलों की पहचान विनोद मटिहानिया गांव निवासी स्व. रामाधार तिवारी के बेटे सुदामा तिवारी और उनके पोते प्रिंस कुमार के रूप में हुई है। पुलिस के जाने के बाद किया हमला बताया जाता है कि जमीन विवाद के सिलसिले में पुलिस ने सुदामा तिवारी और उनके पोते को जमुनिया मोड़ पर बुलाया था। दोनों वहां पहुंचे थे। आरोप है कि पुलिस के मौके से जाने के बाद पहले से घात लगाए बैठे लोगों ने प्रिंस के साथ मारपीट शुरू कर दी और चाकू से हमला कर दिया। पोते की चीख सुनकर सुदामा तिवारी उसे बचाने पहुंचे। इस दौरान हमलावरों ने उनके पेट और कंधे पर चाकू से कई वार कर दिए। अचानक हुए हमले के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। तीन संदिग्ध हिरासत में, चाकू बरामद स्थानीय लोगों की मदद से दोनों घायलों को पहले नजदीकी अस्पताल पहुंचाया गया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर हालत को देखते हुए सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया। फिलहाल दोनों का इलाज डॉक्टरों की देखरेख में चल रहा है। घटना की सूचना मिलते ही विशम्भरपुर थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए तीन संदिग्धों को हिरासत में लिया है। उनके पास से हमले में इस्तेमाल किया गया चाकू भी बरामद किया गया है। पुलिस के मुताबिक, मामले की जांच की जा रही है। फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। घटना के बाद गांव में तनाव का माहौल है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *