Headlines

कोचिंग गर्ल के साथ स्कॉर्पियो में रेप:लिफ्ट देने के बहाने गाड़ी में बैठाया; गंदा काम करने का बाद सड़क पर फेंका




एक नाबालिग छात्रा के साथ लिफ्ट देने के बहाने रेप किया गया है।लड़की कोचिंग से लौट रही थी। आरोपी ने पहले छात्रा को सुरक्षित घर पहुंचाने का भरोसा दिलाया। छात्रा से गाड़ी में बैठने से पहले आरोपी के मोबाइल से अपने घर वालों को फोन किया, लेकिन घर वालों ने फोन नहीं उठाया। इसके बाद लड़की स्कॉर्पियो में बैठ गई। लड़की के बैठने के बाद आरोपी गाड़ी को सुनसान रास्ते पर ले गया और रेप किया। पचना गांव के पास झारखंड मंदिर मोड़ के पास सड़क किनारे अचेत अवस्था में छोड़कर फरार हो गया। उसके बाद किसी तरह छात्रा घर पहुंची। परिजनों को पूरी घटना बताई। इसके बाद महिला थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई गई। घटना शुक्रवार की है। अब तस्वीरों से समझिए पूरी घटना
मोबाइल नंबर से पुलिस आरोपी तक पहुंची घटना के बाद पुलिस ने आरोपी तक पहुंचने के लिए तकनीकी जांच शुरू की। पुलिस ने उस मोबाइल नंबर की जांच की, जिससे आरोपी ने छात्रा के परिजन को फोन किया था। मोबाइल लोकेशन और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर पुलिस को लखीसराय जिले के जमुई मोड़ का सुराग मिला। टीम देर रात मुन्ना सिंह के मकान तक पहुंची। वहां छापेमारी कर अमृत कुमार उर्फ अमित कुमार को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने उसकी स्कॉर्पियो (बीआर-01-केजे-2095) और दो मोबइल फोन भी बरामद किए। आरोपी पूर्व में जिला परिवहन कार्यालय में दलाली का काम भी करता था। अमित कुमार लखीसराय का रहना वाला है। पुलिस ने 15 दिनों के भीतर न्यायालय में आरोपपत्र दाखिल करने का लक्ष्य रखा है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *