Headlines

Tiger Shroff Firing Case | Mastermind Anil Pandit Money Laundering Probe


  • Hindi News
  • National
  • Tiger Shroff Firing Case | Mastermind Anil Pandit Money Laundering Probe

10 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

मुंबई क्राइम ब्रांच ने शनिवार को कहा कि टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस में मास्टरमाइंड अनिल पंडित ने 25-30 बैंक अकाउंट्स में पैसे छिपाए थे।

पुलिस ने दावा किया कि इन्हीं अकाउंट्स से अनिल ने अमर मुंडेलिया नाम के एक अन्य आरोपी को ₹25 हजार भेजे थे जिसके जरिए हमले में इस्तेमाल हुई बाइक खरीदी गई।

मुंबई की विशेष MCOCA कोर्ट ने अमर को 6 नवंबर तक पुलिस कस्टडी में भेज दिया। वह इस मामले में 12वां आरोपी है।

दरअसल, मुंबई के जुहू में 18 अक्टूबर की शाम फुटबॉल खेलकर लौट रहे टाइगर की कार पर तीन बाइक सवारों ने फायरिंग की। हमले में टाइगर सुरक्षित रहे, जबकि उनका ड्राइवर घायल हो गया था।

लॉरेंस गैंग के अनिल पंडित के इशारे पर हमले का आरोप

मुंबई पुलिस ने कोर्ट में दावा किया कि टाइगर श्रॉफ की कार पर फायरिंग लॉरेंस बिश्नोई गैंग से जुड़े अनिल पंडित के कहने पर की गई थी। पुलिस के मुताबिक, अनिल पंडित हरियाणा के पानीपत का रहने वाला है और अमेरिका में रह रहा है।

जांच में सामने आया कि कुणाल अमृतसर से हथियार लाने के बाद एन्क्रिप्टेड ऐप के जरिए अनिल पंडित के संपर्क में था। पुलिस के मुताबिक, सोनीपत का समीर भी शूटर रेहान और अनिल पंडित के बीच संपर्क की कड़ी बना था।

टाइगर की कार पर फायरिंग में ड्राइवर और एक फैन घायल

18 अक्टूबर की शाम मुंबई के जुहू इलाके में फुटबॉल क्लब से निकलते समय टाइगर श्रॉफ की कार पर 6 से 7 राउंड फायरिंग हुई थी। एक्टर सुरक्षित बच गए, जबकि उनके ड्राइवर और एक अन्य व्यक्ति घायल हो गए।

घायल व्लॉगर उमेश चौहान की केईएम अस्पताल में बुधवार को गोली निकालने के लिए सर्जरी की गई थी। बीएमसी के मुताबिक, सर्जरी के बाद उनकी हालत स्थिर है और उन्हें निगरानी में रखा गया है।

——————————-

ये खबर भी पढ़ें…

टाइगर श्रॉफ फायरिंग-आरोपियों ने अमिताभ-सलमान, आमिर-अक्षय की रेकी की थी: सिक्योरिटी ज्यादा थी तो प्लान बदला

एक्टर टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग करने वाले आरोपियों ने बताया है कि उन्होंने पहले अमिताभ बच्चन, सलमान खान, आमिर खान और अक्षय कुमार की रेकी की थी, लेकिन सिक्योरिटी ज्यादा होने के कारण प्लान बदल दिया था। आरोपियों के साथ एक चौथा युवक भी था, लेकिन वह हमले से एक रात पहले सिगरेट पीने के बहाने होटल से भाग गया। पूरी खबर पढ़ें…



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

    OpenBuk Bharat (ओपनबुक भारत) आपका भरोसेमंद डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है। हम राष्ट्रीय, प्रादेशिक (बिहार), वाणिज्य, और मनोरंजन जगत की हर बड़ी खबर निष्पक्षता और सटीकता के साथ आप तक पहुँचाते हैं।