Headlines

भोजपुर- सड़क हादसे में बाइक सवार पुजारी की मौत:शाहपुर से बिहिया जा रहे थे, तेज रफ्तार डंपर ने मारी टक्कर; पत्नी की हालत गंभीर




आरा-बक्सर फोरलेन पर जिले के शाहपुर थाना क्षेत्र के बिलौटी गांव के पास शनिवार को डंपर ने बाइक सवार दंपति को टक्कर मार दी। हादसे में पति की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। जबकि बाइक पर बैठी पत्नी गंभीर रूप से जख्मी हो गई। जिनका इलाज सदर अस्पताल में कराया जा रहा है। मृतक की पहचान शाहपुर थाना क्षेत्र के पांडेयपुर गांव के रहने वाले हृदयनंद पांडेय के 45 साल के बेटे सुजीत कुमार पांडेय के रूप में हुई है। वे पेशे से पुजारी थे और पूजा-पाठ करने का काम करते थे। वहीं, घायल पत्नी की पहचान 40 साल की मुन्नी देवी के रूप में हुई है। बिलौटी गांव के पास तेज रफ्तार डंपर ने मारी टक्कर इधर, मृतका के चचेरे भाई सुनील कुमार पांडेय ने बताया कि अपनी पत्नी मुन्नी देवी के साथ शाहपुर से बिहिया जा रहे थे। उसी दौरान बिलौटी गांव के समीप डंपर ने उनके बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। जिससे उनकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। जबकि उनकी पत्नी मुन्नी देवी गंभीर रूप से जख्मी हो गई। जिनका इलाज अस्पताल में चल रहा है। सूचना पाकर परिजन एवं स्थानीय वहां पहुंचे। तीन भाई और एक बहन में तीसरे नंबर पर थे सुजीत पांडेय पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर उसका पोस्टमार्टम सदर अस्पताल में करवाया। बताया जाता है कि मृतक अपने तीन भाई व एक बहन में तीसरे स्थान पर थे। उनके परिवार में पत्नी मुन्नी देवी व एक पुत्र आयुष पांडेय एवं एक पुत्री सोनाक्षी पांडेय है। घटना के बाद मृतक के घर में कोहराम मच गया। उनकी पत्नी मुन्नी देवी एवं परिवार के सभी सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *