Headlines

भोजपुर में नदी में डूबने से युवक की मौत:भाई के साथ मछली मारने गया था, तीसरे दिन शव हुआ बरामद




भोजपुर में नदी में डूबने से एक युवक की मौत हो गई। तीसरे दिन शव बरामद हुआ है। मछली मारने के दौरान हादसा हुआ है। पहचान चंदवा गांव दलित टोला निवासी छपित राम के पुत्र सरसो मुसहर(18) के तौर पर हुई है। घटना नवादा थाना क्षेत्र की है। मृतक के चाचा जोगिन्द्र प्रसाद ने बताया कि बुधवार की शाम करीब चार बजे वह अपने छोटे भाई नेपाली मुसहर के साथ नदी किनारे मछली मारने के लिए गया था। उसका छोटा भाई नदी के इस तरफ, जबकि दूसरी तरफ वो मछली मारने चला गया। इस दौरान पैर फिसलने से वो गहरे पानी में डूब गया। काफी खोजबीन के बाद भी कुछ पता नहीं चला। काफी मशक्कत के बाद शव मिला गुरुवार की सुबह एसडीआरएफ की टीम को बुलाया गया। फिर भी कोई सफलता नहीं मिली। तीसरे दिन शव बिंद टोली नदी के पास मिला। ग्रामीणों की मदद से शव बाहर निकाला गया। मामले की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। सदर अस्पताल में पोस्टमार्टम के बाद पुलिस ने शव परिजनों को सौंप दिया। घर में मचा कोहराम मृतक सात भाई-बहन में सबसे बड़ा था। परिवार में मां मीरा देवी, भाई विमलेश मुसहर, रामबाबू मुसहर, टेंगर मुसहर, नेपाली मुसहर और बहन लक्ष्मीनिया कुमारी, उर्मिला कुमारी है। मौत के बाद घर में कोहराम मच गया। परिवार के सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *