Headlines

तरैया में अवैध बालू को लेकर खनन विभाग की छापेमारी:5 ट्रैक्टर-ट्राली जब्त, 5.76 लाख रुपए का जुर्माना लगाया




सारण जिले के तरैया थाना क्षेत्र में शनिवार सुबह खनन विभाग ने अवैध बालू के परिवहन के खिलाफ कार्रवाई की। टीम ने पचभिंडा पेट्रोल पंप के पास छापेमारी कर पीले बालू से लदे पांच ट्रैक्टर जब्त किए। इन पर कुल 5 लाख 76 हजार 260 रुपए का जुर्माना तय किया गया है।
सारण के खान निरीक्षक उस्मान आरिफ चौधरी की टीम ने यह कार्रवाई की। जब्त ट्रैक्टरों में दो स्वराज और तीन पॉवरट्रैक शामिल हैं। जांच के दौरान चालक बालू परिवहन का वैध चालान नहीं दिखा सके। पुलिस बल को देखकर सभी चालक अपने वाहन छोड़कर भाग गए।
खनन विभाग ने पांचों ट्रैक्टर जब्त कर तरैया थाने की अभिरक्षा में सौंप दिए। विभाग के अनुसार, दोनों स्वराज ट्रैक्टरों में 120-120 सीएफटी और तीनों पॉवरट्रैक ट्रैक्टरों में 125-125 सीएफटी बालू लदा था।
हर स्वराज ट्रैक्टर पर 1 लाख 14 हजार 880 रुपए और हर पॉवरट्रैक ट्रैक्टर पर 1 लाख 15 हजार 500 रुपए का जुर्माना तय किया गया है। खान निरीक्षक ने वाहन मालिकों और चालकों के खिलाफ तरैया थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *