Headlines

एनएच-27 बाइक की टक्कर से युवक की मौत:मछली खरीदकर घर लौट रहा था, अस्पताल ले जाने पर डॉक्टर ने मृत घोषित किया




मुजफ्फरपुर जिले के गायघाट प्रखंड के बेनीबाद थाना क्षेत्र में शनिवार रात करीब 8 बजे बाइक की टक्कर से एक युवक की मौत हो गई। हादसा बेनीबाद मछली हाट के पास एनएच-27 पर हुआ।
मृतक की पहचान भटगामा गांव के बिशेश्वर सहनी के 26 वर्षीय बेटे भोगेंद्र सहनी उर्फ राजन के रूप में हुई है। स्थानीय लोगों के मुताबिक, राजन दोस्तों के साथ मछली हाट से मछली खरीदकर घर लौट रहा था। तभी तेज रफ्तार बाइक सवार ने उसे टक्कर मार दी।
राजन गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना मिलने पर बेनीबाद पुलिस पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से उसे गायघाट सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गई। वहां जांच के बाद डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
हादसे के बाद भागने की कोशिश कर रहे बाइक सवार को स्थानीय लोगों ने पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने बाइक भी अपने कब्जे में ले ली है।
बेनीबाद थानाध्यक्ष धीरेन्द्र कुमार सिंह ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए एसकेएमसीएच भेजा गया है। बाइक सवार को बाइक सहित पकड़ा गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और जांच के बाद कानूनी कार्रवाई करेगी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *