Headlines

Kolkata Durga Puja Pandal Stampede


17 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक
17 अक्टूबर को पंडाल के अंदर भगदड़ मची थी। CCTV फुटेज में दिखा कि बारिश के दौरान सैकड़ों की भीड़ एकसाथ अंदर घुस गई।  - Dainik Bhaskar

17 अक्टूबर को पंडाल के अंदर भगदड़ मची थी। CCTV फुटेज में दिखा कि बारिश के दौरान सैकड़ों की भीड़ एकसाथ अंदर घुस गई।

कोलकाता पुलिस ने कहा है कि चोरबागान दुर्गा पूजा पंडाल में बारिश के दौरान कपड़े और मेकअप बचाने के लिए महिलाएं बाहर निकलने वाले गेट पर जमा हो गई थीं। भीड़ बढ़ने से धक्का-मुक्की हुई और लोग एक-दूसरे के ऊपर गिरने लगे, जिससे भगदड़ मची।

यह घटना 17 अक्टूबर की शाम करीब 7:30 बजे हुई थी। भगदड़ में 19 लोगों की मौत हुई। पुलिस अब तक 9 लोगों को गिरफ्तार कर चुकी है। इनमें दो पर पंडाल का एक हिस्सा गिरने की घोषणा कर अफरा-तफरी फैलाने का आरोप है।

गेट से करीब 11 फीट दूर गिरा पहला व्यक्ति

पुलिस की शुरुआती जांच के मुताबिक, गेट से करीब 11 फीट दूर पहला व्यक्ति गिरा था। पुलिस यह भी जांच कर रही है कि पंडाल में महिला वॉलंटियर और पुलिसकर्मी पर्याप्त संख्या में तैनात थे या नहीं।

पंडाल बनाने वाले आर्टिस्ट से भी पूछताछ

पुलिस ने बताया कि पंडाल का एक हिस्सा गिरने की घोषणा कर अफरा-तफरी फैलाने के आरोप में गिरफ्तार दो लोगों की आवाज के सैंपल लेने के लिए अदालत से अनुमति मांगी जा सकती है। पुलिस ने मामले की जांच के दौरान पंडाल के आर्टिस्ट से भी पूछताछ की है।

सुशांत शिबानी पाल ने ‘ऑर्ब’ यानी ‘बियॉन्ड साउंड’ थीम पर पंडाल तैयार किया था। इसकी कलात्मक सजावट देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग पहुंच रहे थे।

सुशांत शिबानी पाल ने ‘ऑर्ब’ यानी ‘बियॉन्ड साउंड’ थीम पर पंडाल तैयार किया था। इसकी कलात्मक सजावट देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग पहुंच रहे थे।

सुरक्षा एजेंसी के रेडियो की जांच

पुलिस यह भी जांच कर रही है कि भीड़ बढ़ने की जानकारी प्रशासन तक पहुंचने में देरी तो नहीं हुई। पंडाल के आयोजकों ने सुरक्षा के लिए एक निजी एजेंसी रखी थी। उसके कर्मचारियों के पास ‘मैनपैक’ नाम के पोर्टेबल रेडियो थे।

जांच में पता लगाया जा रहा है कि घटना के समय एजेंसी के कर्मचारी कहां थे, उन्हें भीड़ बढ़ने की जानकारी मिली थी या नहीं और सूचना मिलने पर उन्होंने क्या किया।

मैनपैक रेडियो एक ऐसा उपकरण है, जिसे बैग की तरह पीठ पर टांगकर ले जाया जा सकता है। इसका इस्तेमाल सुरक्षा और आपातकालीन सेवाओं में होता है।

—————————-

यह खबर भी पढ़ें…

कोलकाता भगदड़- अफवाह फैलाने वाले की तलाश जारी:पुलिस बोली- पंडाल गिरने के दावे का कोई सबूत नहीं मिला

कोलकाता के चोरबागान दुर्गा पूजा पंडाल में हुई भगदड़ मामले में पुलिस को अभी भी उस व्यक्ति की तलाश है जिसने पंडाल गिरने की अफवाह फैलाई थी। पुलिस अधिकारी ने बताया, कि यह घोषणा किसने और क्यों की, ये ऐसे अहम सवाल हैं जिनका जवाब मिलना जरूरी है। इसी घोषणा के बाद वहां मौजूद लोग घबरा गए और भगदड़ मच गई। पूरी खबर पढ़ें…

खबरें और भी हैं…



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

    OpenBuk Bharat (ओपनबुक भारत) आपका भरोसेमंद डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है। हम राष्ट्रीय, प्रादेशिक (बिहार), वाणिज्य, और मनोरंजन जगत की हर बड़ी खबर निष्पक्षता और सटीकता के साथ आप तक पहुँचाते हैं।