Headlines

रूस का यूक्रेन के रेलवे स्टेशन पर हमला, 13 मौतें:ड्रोन से इलेक्ट्रिक ट्रेन को निशाना बनाया, जेलेंस्की बोले- रूस पर और कड़े प्रतिबंध लगे




यूक्रेन के मध्य में स्थित निप्रो शहर में गुरुवार सुबह रूसी ड्रोन ने रेलवे स्टेशन पर हमला किया। अधिकारियों के मुताबिक, हमले में 13 लोगों की मौत हो गई, जबकि 10 अन्य घायल हुए हैं। शहर के मेयर बोरिस फिलातोव ने हमले के बाद सोशल मीडिया पर इसकी जानकारी दी। उन्होंने कहा कि ड्रोन ने यात्रियों को ले जाने वाली इलेक्ट्रिक ट्रेन को निशाना बनाया। यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की ने हमले को भयावह बताया। उन्होंने रूस पर और कड़े प्रतिबंध लगाने की मांग की, ताकि ऐसे हमलों को रोका जा सके। हमले के समय प्लेटफॉर्म पर कई यात्री मौजूद थे यूक्रेन रेलवे के मुताबिक, जिस समय ड्रोन ने हमला किया, उस वक्त स्टेशन पर एक ट्रेन खड़ी थी और प्लेटफॉर्म पर यात्री मौजूद थे। घटना के बाद मेडिकल टीमें मौके पर पहुंचीं और घायलों को इलाज मुहैया कराया। इस साल यूक्रेन के रेलवे नेटवर्क पर 1600 से ज्यादा हमले रूस के हमले अब यूक्रेन के रेलवे नेटवर्क के लिए बड़ी चुनौती बन रहे हैं। जर्मन मीडिया डीडब्ल्यू की 19 सितंबर 2026 की रिपोर्ट के मुताबिक, इस साल के पहले आठ महीनों में यूक्रेन के रेलवे नेटवर्क पर 1,600 से ज्यादा हमले हुए। इनमें ट्रेन, इंजन और रेलवे से जुड़े दूसरे ठिकानों को निशाना बनाया गया। ट्रेनें ही क्यों बन रही हैं निशाना? यूक्रेन में रेलवे आम लोगों की यात्रा के साथ-साथ देश की अर्थव्यवस्था और जरूरी सामान की आवाजाही के लिए भी अहम है। डीडब्ल्यू की रिपोर्ट के मुताबिक, रूस के हमलों में रेलवे इंजन, मालगाड़ियां, मरम्मत उपकरण और पुल भी निशाने पर रहे हैं।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *